{"_id":"69ebd64c0ac8c85a5a0c04cc","slug":"robbery-of-private-vehicles-on-employment-of-taxi-drivers-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-191331-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टैक्सी चालकों के रोजगार पर निजी वाहनों का डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टैक्सी चालकों के रोजगार पर निजी वाहनों का डाका
Sat, 25 Apr 2026 02:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
अजय कुमार टैक्सी चालक मैहरे
अनिल डोगरा
मैहरे (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत क्षेत्र में निजी वाहन चालक टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर डाका डाल रहे हैं। निजी वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर अपने वाहनों में सवारियां ढो रहे हैं। इससे टैक्सी चालकों के लिए अपने परिवार का पालन-पोषण करना चुनौती बन गया है।
शहर में करीब 30 से अधिक टैक्सी चालक अपनी आजीविका कमा रहे हैं। हालांकि टैक्सी चालकों द्वारा इन निजी वाहनों पर नजर रखी जा रही है और पिछले दो महीनों में 10 से अधिक निजी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद ये वाहन चालक अपने कृत्य से बाज नहीं आ रहे हैं।
टैक्सी चालकों की मानें तो ये निजी वाहन चालक कम दामों पर सवारियां ढो रहे हैं, जिसके कारण कोई भी टैक्सी को हायर नहीं कर रहा है। टैक्सी संचालकों का कहना है कि टैक्सी नंबर लेने पर उन्हें कई प्रकार के टैक्स देने पड़ते हैं। इसके अलावा हर साल टैक्सी का नवीनीकरण भी करवाना होता है।
विज्ञापन
चालक का वेतन भी निकालना पड़ता है, लेकिन निजी वाहन चालकों द्वारा सवारियां ढोने से उनका काम ठप पड़ गया है, जिससे परिवार का पालन-पोषण और टैक्सी की किस्तें भरना मुश्किल हो गया है।
टैक्सी संचालकों का कहना है कि वे विभाग को इसकी जानकारी देते हैं, लेकिन इसके बावजूद इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यदि स्थिति पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में टैक्सी संचालक अपने वाहन बेचने को मजबूर हो सकते हैं।
उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से लोकल रूट के लिए 200 रुपये किराया निर्धारित किया गया है, लेकिन निजी वाहन चालक 100 से 150 रुपये में ही सवारियां ले जा रहे हैं, जिससे पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
कोट्स :
क्षेत्र में निजी वाहन को लोग टैक्सी के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। यह बहुत चिंतनीय है। शिकायत के बावजूद इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। टैक्सी संचालकों ने खुद नजर रखकर विभाग का सहयेाग करते हुए कई निजी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। हालांकि, इसके बाद भी ये लोग नहीं सुधर रहे हैं। -अनिल शर्मा, प्रधान, रुद्रा टैक्सी यूनियन, मैहरे
टैक्सी चालकों ने ऋण लेकर अपनी आजीविका कमाने के लिए टैक्सियां खरीदी हैं। ऋण के अलावा अन्य कई प्रकार के खर्चे हैं, जो टैक्सी चालक को वहन करने पड़ते हैं। अगर निजी वाहन चालकों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो टैक्सी चालक सड़क पर आ जाएंगे। -संजीव कुमार, उपप्रधान, रुद्रा टैक्सी यूनियन, मैहरे
हमने आजीविका चलाने के लिए टैक्सी ली थी, लेकिन अब काम बहुत कम हो गया है। कई बार सुबह आते हैं और शाम को खाली हाथ चले जाते हैं। निजी वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर कम दामों पर सवारियां ढो रहे हैं। प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से आग्रह है कि वह इनके खिलाफ कार्रवाई करे। - अजय कुमार, टैक्सी चालक, मैहरे
विभागीय अधिकारियों को चाहिए कि वह विभिन्न स्थानों पर नाका लगाकर निजी वाहनों में सवारियां ढो रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। अगर निजी वाहन में ढोई जा रही सवारियां पर अंकुश नहीं लगा तो टैक्सी चालक सड़कों पर पहुंच जाएंगे। परिवार का पालन-पोषण करना मुख्य चुनौती बन गया है। -छोटू जंबाल, टैक्सी चालक मैहरे
निजी वाहनों में सवारियां ढोने की जानकारी टैक्सी चालक ही दे सकते हैं। टैक्सी चालकों से आग्रह है कि वह ऐसे वाहनों की जानकारी विभाग को दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। विभागीय अधिकारी भी समय-समय नाका लगाते हैं, ताकि नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जा सके। -राजीव ठाकुर, कार्यवाहक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, हमीरपुर