{"_id":"660ea999ba2eb8b6ef017dd7","slug":"roads-closed-due-to-four-lane-construction-water-entering-houses-complaint-letter-submitted-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-125021-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: फोरलेन निर्माण से रास्ते बंद, घरों में घुस रहा पानी, शिकायत पत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: फोरलेन निर्माण से रास्ते बंद, घरों में घुस रहा पानी, शिकायत पत्र सौंपा
विज्ञापन
ग्रामीणों बोले-सड़क ऊंची बनने के कारण घरों में घुस रहा बारिश का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के निकट भूंपल क्षेत्र में बन रहे फोरलेन के संदर्भ में वीरवार को गांव थुनियाल, रंगाड, लाहड, पुखरानी के लोगों ने ग्राम पंचायत भूंपल के प्रधान हरीश कुमार के नेतृत्व में शिकायत पत्र एसडीएम नादौन को सौंपा। उन्होंने शिकायत की है कि फोरलेन सड़क को बहुत ऊंचा कर दिया गया है। इससे इन गांवों को जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं और जो घर सड़क किनारे हैं वहां बारिश का पानी घुस रहा है।फोरलेन कंपनी की ओर से नालियों की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इससे गांव वालों और आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एसडीएम अपराजिता चंदेल ने कहा कि लोगों की इस समस्या को फोरलेन अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा ताकि इसका उचित समाधान हो सके।