{"_id":"670bb5a2132316df02093884","slug":"road-uprooted-to-increase-width-work-has-not-started-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-138279-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चौड़ाई बढ़ाने के लिए उखाड़ी सड़क, काम शुरू नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चौड़ाई बढ़ाने के लिए उखाड़ी सड़क, काम शुरू नहीं हुआ
विज्ञापन
धूल-मिट्टी के कण कर रहे लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। सुगम सफर सुनिश्चित करने के लिए उखाड़ी गई सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उखाड़ी गई सड़क से उड़ रहे मिट्टी और धूल के कण लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहे हैं। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से सड़क के कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। मामला कैहरवीं चौक से ताल टिक्कर भोटा की तरफ जाने वाली सड़क का है। इस सड़क को चौड़ा करने के लिए करीब 2 महीने पहले उखाड़ा गया था। इस सड़क के किनारे मकान भी हैं, जहां पर कई लोग रहते हैं। यह सड़क इन लोगों के साथ-साथ अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानियों का सबब बनी हुई है। इस सड़क का मरम्मत कार्य तो नहीं चला लेकिन धूल इतनी अधिक हो गई है कि यहां पर सफर करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। जब भी कोई गाड़ी यहां से गुजरती है तो धूल पूरे घरों में फैल जाती है। सड़क पर वाहनों का आवागमन बहुत अधिक हो गया है। प्रभावित हो रहे लोगों में संजीव, राकेश, चमन, राजीव, रत्न चंद, कुलदीप शर्मा आदि ने बताया कि इस मिट्टी और धूल से बहुत परेशान हो गए हैं। घर में वृद्ध लोग बीमार हैं। मिट्टी और धूल के कण इन वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य को अधिक प्रभावित कर रहे हैं। कंपनी के ठेकेदार ने सड़क तो उखाड़ दी है लेकिन अब मरम्मत करना शायद भूल गया हैं। सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी परेशानी होती है। पूरे कपड़े धूल से खराब हो जाते हैं। अगर बारिश हो तो सड़क पर स्थिति दलदल जैसी बन जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस सड़क के कार्य को अतिशीघ्र पूरा करवाए ताकि इस धूल, मिट्टी से छुटकारा मिल सके।