फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Road at Gandhi Chowk closed without permission, police opened it

Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक पर बिना मंजूरी बंद कर दी सड़क, पुलिस ने खुलवाई

Mon, 22 Apr 2024 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Road at Gandhi Chowk closed without permission, police opened it
हमीरपुर बाजार में भवन निर्माण कार्य के चलते बंद की गई सड़क। संवाद
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में प्रशासनिक मंजूरी के बिना ही रविवार को गांधी चौक पर सड़क को बंद कर दिया गया। यहां पर दुकानों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। सड़क पर यातायात रोकने के लिए बैरिकेड और रस्सियां लगाई गई हैं। प्रशासन को सूचना मिलने के बाद साढ़े चार बजे के करीब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर सड़क से बैरिकेड और रस्सियों को हटाया है। हालांकि, सुबह से लेकर चार बजे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा।
विज्ञापन


कायदे से सड़क को बंद करने अथवा यातायात पर रोक लगाने का अधिकार जिला दंडाधिकारी के पास होता है। प्रशासन की तरफ से बाकायदा सड़क को बंद करने से पूर्व इसकी सूचना सार्वजनिक की जाती है ताकि यातायात में लोगों को कोई दिक्कत पेश न आए। जिलाभर में सड़कों की मरम्मत अथवा अन्य वजहों से सड़क बंद करने की जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए जाते हैं। लोक निर्माण विभाग भी सड़कों की मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए सड़क बंद करने की अनुमति प्रशासन से लेता है। सड़कों को बंद करने की समय सीमा भी प्रशासन की ओर से तय की जाती है। इस दौरान जरूरी रहने पर वैकल्पिक मार्ग के विषय पर लोगों को प्रशासन की ओर से सूचित किया जाता है। मुख्यालय में दिनभर सड़क को बिना किसी मंजूरी के बंद रखा गया है। ऐसे में यहां पर पुलिस और प्रशासनिक कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन






शहर में जगह-जगह लगे हैं निर्माण सामग्री के ढेर
मुख्यालय के मुख्य बाजार में हर रविवार को सड़क निर्माण सामग्री से भरी होती है। एक नहीं बल्कि कई जगहों पर सामग्री के ढेर लगे होते हैं। ऐसे में वाहन चालकों और पैदल पथिकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक रविवार को यही हालात नजर आते हैं। लगभग हर रविवार को निर्माण सामग्री से सड़क भरी नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन







कोट्स

एसडीएम हमीरपुर मुनीष कुमार सोनी का कहना है कि सदर थाना पुलिस को मामले में जांच करने के लिए कहा गया है। सड़क को बंद करने के लिए प्रशासनिक मंजूरी जरूरी है।




सदर थाना हमीरपुर के प्रभारी हरीश गुलेरिया ने कहा कि सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया और सड़क को खोल दिया गया है। मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed