फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   road accident

वाहन की टक्कर से सड़क से गुजर रही महिला घायल

Sat, 07 Dec 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में सड़क किनारे पैदल चल रही एक महिला को वाहन ने टक्कर मार दी। यह घटना शनिवार दोपहर की है। उसी समय उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर वहां से अपने वाहन में गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर घायल महिला को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। महिला की पहचान रीना देवी (35) पत्नी स्वर्गीय विजय कुमार गांव टिक्कर खतरियां तहसील भोरंज के रूप में हुई है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि हमीरपुर शहर में दुकानों के बाहर तक सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विशेषतौर पर बस अड्डे के आसपास दुकानों के बाहर तक सामान रखने से राहगीरों को चलना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे ही एक घटना में फुटपाथ पर व्यापारियों का सामान रखा होने के कारण एक राहगीर महिला को मजबूरी में सड़क के साथ-साथ चलना पड़ा और इसी बीच एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उपायुक्त ने मौके पर ही उपमंडलाधिकारी (ना.) हमीरपुर को नगर परिषद के सहयोग से ऐसे व्यापारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण की खिलाफ कार्रवाई की और फुटपाथ पर सजाया सामान हटाया। सड़क किनारे बने फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए हैं। लेकिन, कुछेक व्यापारी इन पर अपना सामान सजा देते हैं। ऐसे में लोग मजबूरी में सड़क पर पैदल चलते हैं और यहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहने से अकसर इस तरह के हादसे पेश आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed