फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   river rafting in nadaun

केंद्रीय विद्यालय नादौन की छात्राओं ने की रिवर राफ्टिंग

Fri, 20 Dec 2019 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
river rafting in nadaun
ब्यास में नौका बिहार करने पहुंचे केंद्रीय विद्यालय के बच्चे। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय नादौन की छात्राओं ने अपने अध्यापकों सहित ब्यास नदी में राफ्टिंग का आनंद लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य वनीता परशीरा और उप प्रधानाचार्य एसके डोगरा भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल के नौवीं और दसवीं कक्षा के कुल 62 बच्चे राफ्टिंग कर चुके हैं। शुक्रवार को कुल 28 छात्राओं ने इसका आनंद लिया। एसडीएम नादौन किरण भड़ाना के दिशा-निर्देश पर यह आयोजन किया गया, ताकि क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा मिल सके। इस बारे में एसडीएम किरण भड़ाना ने कहा कि योजना को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है। अभी उत्तराखंड के नितिन को यहां राफ्ट चलाने की स्वीकृति प्रदान की है, परंतु स्थानीय युवाओं को भी इस रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। नादौन से यह राफ्ट चंबापत्तन तक चल रही है। जिसके बाद इसे वहां से अन्य वाहन से फिर से नादौन तक पहुंचाया जा रहा है। जहां से अगला ट्रिप आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed