{"_id":"681f45d69f2351bb7005bb16","slug":"rifle-shooting-championship-started-in-pung-khad-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-155416-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पुंग खड्ड में राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पुंग खड्ड में राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ
Sun, 11 May 2025 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 11 May 2025 05:53 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। जिला राइफल एसोसिएशन की ओर से राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन पुंग खड्ड में किया गया। चैंपियनशिप का शुभारंभ एसोसिएशन के जिला प्रधान कर्नल चेतराम चौहान ने किया। इस चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल, 50 मीटर स्टैंडर्ड राइफल, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा का आयोजन हुआ। दो दिवसीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को बाल स्कूल में एयर शूटिंग के मुकाबले होंगे। रविवार को चैंपियनशिप के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस मौके पर आयोजक एवं प्रतिभागी सुमित ठाकुर, भागीश शर्मा, अर्जुन भारद्वाज, राजेंद्र सोनी सहित अन्य कई प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन