हमीरपुर। ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में रविवार को किंडरगार्टन के छात्रों के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। समारोह में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी विवेक वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में बच्चे मार्च पास्ट करते हुए खेल के मैदान में एकत्रित हुए। कक्षा नर्सरी से कलेक्टिंग ऑब्जेक्ट्स में युविका प्रथम, दिव्यांशी राणा द्वितीय, छायांशी ठाकुर तृतीय, बैलेंस गेम में नर्सरी से समर्थ राजपूत प्रथम, दिव्यांशी राणा द्वितीय, समायरा राणा तृतीय रही।
मेक ए पिरामिड में दिव्यांशी राणा प्रथम, युविका द्वितीय, हिमपरी तृतीय, एलकेजी से बैलेंसिंग रेस में बिवान प्रथम, आयुष रंगरा द्वितीय, आराध्या तृतीय रही। फ्रॉग रेस में रेयांश ठाकुर प्रथम, रेयांश खत्री द्वितीय, आयुष तृतीय रहे। स्कूल प्रबंधक कुलबीर सिंह, पूजा मिन्हास, प्रधानाचार्य निवेदिता शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।