फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Retired sports officials raised questions on the construction of Nadain Stadium

Hamirpur (Himachal) News: सेवानिवृत्त खेल अधिकारियों ने नादाैन स्टेडियम निर्माण पर उठाए सवाल

Sat, 17 Jan 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 17 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए नादौन में बन रहे इंडोर स्टेडियम व स्विमिंग पूल को लेकर सेवानिवृत्त खेल अधिकारियों व खिलाड़ियों ने सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने इंडोर स्टेडियम में कई खामियां निकाली हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों के पदों में कटौती करने पर भी रोष जाहिर किया है। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने गत वीरवार को स्टेडियम का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों का भी ब्योरा संबंधित विभाग से मांगा है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त उपनिदेशक खेल विभाग हरियाणा कश्मीर सिंह ठाकुर और सेवानिवृत्त खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच ने कहा कि हमीरपुर जिले में ही विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कोच उपलब्ध हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है, उन्हें दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का मार्गदर्शन न लेने से स्टेडियम में कई खेल परिसरों में कई तकनीकी खामियां रह गई हैं, जिन्हें तुरंत ठीक करना आवश्यक है अन्यथा यहां उन खेलों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं करवाना असंभव है।
उन्होंने कहा कि बास्केटबाल के अंतरराष्ट्रीय कोच सुरेश रणौत, कबड्डी से पूर्ण चंद कटोच, टेबल टेनिस से कश्मीर सिंह ठाकुर, तैराकी से सुरजीत सिंह, वाॅलीबाल से जागीर सिंह रंधावा, जूडो से ओलंपियन दिव्या, शूटिंग से ओलंपियन विजय कुमार, बैडमिंटन से राजेंद्र शर्मा और टेनिस से विनोद कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
उन्होंने कहा कि इन विशेषज्ञों को साथ लेकर स्टेडियम का एक संयुक्त निरीक्षण करवाया जाना चाहिए, ताकि मूलभूत कमियों को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल 21 और 25 मीटर है, जो कम से कम 25 और 50 मीटर होना चाहिए, शूटिंग रेंज में शौचालय ही नहीं है।

स्टेडियम के लिए संयुक्त निदेशक या उपनिदेशक सहित 35 पदों की सिफारिश की गई थी, लेकिन जिला खेल अधिकारी सहित मात्र 16 पदों तक सीमित कर दिया गया है। पूर्ण चंद कटोच ने बताया कि आरंभ में स्टेडियम का काफी कार्य उनके कार्यकाल में हुआ, परंतु उनकी सेवानिवृत्ति के बाद इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed