{"_id":"57f298cb4f1c1b093426f9f5","slug":"retired-lecturers-to-teach-in-hamirpur-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर कॉलेज में अब पढ़ाएंगे रिटायर्ड प्राध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर कॉलेज में अब पढ़ाएंगे रिटायर्ड प्राध्यापक
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में सोमवार को पीटीए कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में महाविद्यालय में रिक्त चल रहे पदों पर रिटायर्ड प्राध्यापकों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
प्राचार्य डा. हरदेव सिंह जंवाल ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय में प्राध्यापकों के 63 पद सृजित हैं, जिसके सापेक्ष केवल 43 प्राध्यापकों की तैनाती है। उन्होंने बताया कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र में हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, रसायन विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में प्राध्यापकों के 20 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
इसका प्रभाव छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। प्राचार्य डॉ. जंवाल ने कार्यकारिणी को पीटीए आधार पर शारीरिक शिक्षा और भूगोल विषय में नियुक्त प्राध्यापकों के न्यायालय में याचिका दाखिल करने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
बैठक में चर्चा के बाद पीटीए कार्यकारिणी ने रिक्त पदों पर रिटायर्ड प्राध्यापकों की सेवाएं लेने और उन्हें सम्मानजनक मानदेय देने का निर्णय लिया। पीटीए सचिव प्रो. राकेश कुमार ने पहले से कार्यरत प्राध्यापकों, प्रयोगशाला सहायकों, चौकीदार और सफाई कर्मी के कार्यकाल को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिसे पीटीए कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।
बैठक में बस पास फार्म और अन्य दस्तावेजों पर प्राध्यापकों के फर्जी हस्ताक्षर करने वाले विद्यार्थियों से पहली बार पकड़े जाने पर 200 रुपये और दूसरी बार पकड़े जाने पर 500 रुपये का अर्थ दंड वसूलने का निर्णय लिया।
बैठक में पीटीए प्रधान होशियार सिंह, राजगोपाल, जेपी अग्निहोत्री, सुजाता शर्मा, अजय पुरी, सरला देवी, बलवंत, अनिल गौतम, जीसी राणा, निकिता, अवधेश यादव उपस्थित रहे।