फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Retired employees of Supply Corporation demonstrated with placards in their hands

Hamirpur (Himachal) News: हाथों में तख्तियां लेकर आपूर्ति निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Feb 2024 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Retired employees of Supply Corporation demonstrated with placards in their hands
प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी हमीरपुर बाजार में आक्रोश रैली निकालते हुए। स
हमीरपुर। प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन ने वीरवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नागरिक आपूर्ति निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने संशोधित वेतनमान 2016 की बकाया राशि को जल्द भुगतान करने के अलावा पेंशन ट्रस्ट में फंड डालने और इस ट्रस्ट के माध्यम से पेंशन देने की भी मांग की है। वहीं, रिवाइज्ड ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भी जल्द भुगतान करने की मांग की। धरना प्रदर्शन में प्रदेश के छह जिलों से आए सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन चौहान, महासचिव बलदेव सिंह राणा ने कहा कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हैं और उन्हें सेवानिवृत्त कर्मचारियों का ध्यान रखते हुए उनकी मांगों को जल्द पूरा करने के लिए बैठक बुलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री महज आश्वासन देते हैं और धरातल पर कोई काम नहीं कर रहे हैं। राज्य नागरिक आपूर्ति सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन के तहत प्रदेश भर में 600 सदस्य हैं और इन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पांच सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और प्रदेश सरकार से चुनाव से पूर्व किए गए वादे को पूरा करने की मांग की जा रही है। प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति पेंशन ट्रस्ट को गठित किया गया था और उसमें करोड़ों का योगदान हो चुका है। इसके माध्यम से उन्हें पेंशन का भुगतान किया जा सकता है। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों के भुगतान को भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जो आश्वासन दिए थे उन्हें वह पूरा करने से पीछे हट रही है। उन्होंने जल्द खाद्य आपूर्ति निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बैठक के लिए बुलाने और उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की सरकार से मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed