फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Responsibility of Panna Pramukh handed over to local workers

Hamirpur (Himachal) News: पन्ना प्रमुख की जिम्मेवारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को सौंपी

Wed, 24 Apr 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा मंडल की ओर से बुधवार को बुमाणा और चौकी बूथों पर बूथ स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया। इस मौके पर पन्ना प्रमुख की जिम्मेवारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। साथ ही 27 अप्रैल को बड़ू में होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन का निमंत्रण भी दिया। इस बैठक में विधायक सदर आशीष शर्मा मुख्य तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होकर बूथों पर बैठक कर कार्यकर्ताओं व जनता का आशीर्वाद लिया जा रहा है। भाजपा को लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में भारी बहुमत से विजयी बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार हर कदम पर फेल हुई है। यही कारण है कि अब सरकार अल्पमत में है और जल्द ही यह सरकार जाएगी। प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और विकसित भारत का सपना साकार होगा। इस मौके पर मेवा सेक्टर प्रभारी राजकुमारी, सह प्रभारी संजीवन पटियाल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष विजय पटियाल, महिला मोर्चा महामंत्री नीरू पटियाल सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed