{"_id":"69b071a3944fe3866200443a","slug":"respecting-women-is-the-responsibility-of-the-entire-society-adc-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-186102-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का सम्मान करना संपूर्ण समाज का दायित्व : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का सम्मान करना संपूर्ण समाज का दायित्व : एडीसी
Wed, 11 Mar 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
एडीसी अभिषेक गर्ग महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत :
हमीरपुर। एडीसी हमीरपुर अभिषेक कुमार गर्ग ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण और उनकी भागीदारी के बगैर हम किसी भी समाज और देश के विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं। अगर किसी समाज में महिलाएं किन्हीं कारणों से पीछे रह जाती हैं, तो वह समाज पिछड़ जाता है।
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एनजीओ भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करें और उनके अधिकारों की रक्षा करना संपूर्ण समाज का दायित्व है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मिस इंडिया अर्थ 2022 की विनर वंशिका परमार ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है तथा उन योजनाओं का सभी महिलाओं को लाभ लेना चाहिए।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया तथा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्र्ताओं और अन्य महिलाओं ने जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा महिलाओं के लिए लेमन स्पून रेस, बैलून गेम, म्यूजिकल चेयर और मटका फोड़ प्रतियोगिता भी करवाई गई।
विज्ञापन
एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर सुनीता कुमारी, जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी टौणीदेवी कुलदीप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।