फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Resolve public problems and send report in 15 days Officer: Parmar

जनसमस्याओं का समाधान कर 15 दिन में रिपोर्ट भेजें अधिकारी : परमार

Sun, 03 Apr 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Resolve public problems and send report in 15 days Officer: Parmar
दाड़ला पंचायत में जनमंच कार्यक्रम में मंच पर मौजूद विस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। समय सुबह 10 बजकर 15 मिनट हुए हैं। दाड़ला पंचायत के आदि शिवधाम मैदान में जनमंच का पंडाल सजा है और कुर्सियां लोगों से भरी हैं। जनमंच कार्यक्रम में पहुंचे लोग विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार का इंतजार कर रहे हैं। करीब पौना घंटा इंतजार के बाद 10 बजकर 58 मिनट पर कार्यक्रम के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार यहां पहुंचे। 11 बजकर सात मिनट हुए हैं। लोग विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत कर रहे हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी मौजूद हैं। परमार ने धूमल का हाथ पकड़कर कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश किया। अब 11 बजकर पंद्रह मिनट हुए हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष विपिन परमार एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मैदान में लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां देख रहे हैं।
विज्ञापन

11 बजकर 30 मिनट हुए हैं। अध्यक्ष मंच पर विराजमान हुए और जनमंच की कार्यवाही आरंभ हुई। सबसे पहली समस्या करोट के लेखराज की सड़क से संबंधी आई, लेकिन लेखराज मौके पर नहीं पहुंचा था। दूसरी समस्या किशोर कुमार की अवैध कब्जे को लेकर आई। अध्यक्ष ने समस्या सुनकर एडीएम को उचित कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद करीब दस समस्याएं लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कार्यक्रम में रखी। जबकि, प्री जनमंच में भी अधिकतर समस्याओं का निपटारा हो गया था। इनमें अवैध खनन, पानी और सड़क की समस्या, राजस्व विभाग से संबंधी निशानदेही की समस्या के साथ भलेठ में बैंक खोलने की मांग रखी गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों को इन समस्याओं का निपटारा या इससे संबंधी प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी कर रिपोर्ट भेजने को कहा।
विज्ञापन

अवैध खनन की समस्या पर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों दाड़ला, चबूतरा, री, मनिहाल, बनाल और करोट के निवासियों की समस्याओं की सुनवाई की गई। विपिन सिंह परमार ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नियमों, अधिनियमों को अमलीजामा पहनाना तथा इन्हें आम जनता तक पहुंचाना सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी होती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनमंच में अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की है तथा इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता तक पहुंचने का सराहनीय प्रयास किया है। एडीएम जितेंद्र सांजटा ने जनसमस्याओं के समाधान के संबंध में विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया तथा विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जारी किए गए विभिन्न दिशा-निर्देशों की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इससे पहले दाड़ला पंचायत की प्रधान रेखा देवी और उपप्रधान जगन कटोच ने विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री को आदियोगी के चित्र भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

44 महिलाओं को बांस की टूल किट और 32 महिलाओं दिए गैस कनैक्शन
जनमंच के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बेटी है अनमोल योजना के तहत चार कन्याओं को एफडी के दस्तावेज प्रदान किए। उन्होंने 44 महिलाओं को हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की ओर से बांस कला की टूल किट वितरित कीं। वहीं, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 32 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य और आयुर्वेद विभाग ने 248 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
चार वर्षों से नहीं हो रही निशानदेही : नानक
मनिहाल पंचायत के नानक चंद ने कहा कि वह चार वर्षों से निशानदेही के लिए विभाग के चक्कर काट रहा है, लेकिन निशानदेही नहीं हुई। इस पर अध्यक्ष विपिन परमार ने अधिकारियों को 15 दिनों में इस समस्या का समाधान कर रिपोर्ट सौंपने को कहा।
मकान को भूस्खलन का खतरा : सत्या
भलेठ की सत्या देवी ने कहा कि सड़क किनारे उनका घर है और भूस्खलन से मकान को खतरा है। इस समस्या का समाधान किया जाए। इस पर अध्यक्ष विपिन परमार ने विभाग को डंगा लगाने का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।

क्षेत्र में हो रहा अवैध खनन: ध्यान
प्लाही बगेहड़ा के ध्यान सिंह ने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की समस्या रखी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उचित कार्रवाई के निर्देश पुलिस व प्रशासन को दिए। इस पर माइनिंग अधिकारी ने कहा कि समय-समय पर चालान किए हैं, यह कार्रवाई निरंतर जारी रहती है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पर 24 घंटों के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed