फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Residents of ward number 3 of Nagar Panchayat Nadaun long for Pejayal.

Hamirpur (Himachal) News: नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर 3 के बाशिंदे पेजयल को तरसे

Sat, 23 Mar 2024 06:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
कई बार की जल शक्ति विभाग से शिकायत, नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन(हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर 3 के निवासी लंबे समय से पेयजल की समस्या से परेशान हो रहे हैं। करीब एक दर्जन से अधिक ऐसे परिवार हैं जिन्हें बीते कई वर्षों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। इन घरों के लिए सेरी नामक स्थान पर एक पेयजल ओवरहेड टैंक भी स्थापित किया गया था। इसके बावजूद इन परिवारों को पेयजल नसीब नहीं हो पाया। लंबे समय से यह परिवार पेयजल आपूर्ति की गुहार लगाते रहे परंतु आज दिन तक इन्हें पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। इन सभी का कहना है कि सरकार ने लाखों रुपये खर्च करके इसी स्थल पर एक ओवरहेड टैंक बनवाया था कि इस क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या न हो। इसके बावजूद आज दिन तक पेयजल के लिए ये परिवार इधर-उधर भटक रहे हैं।



इसी वार्ड में कुछ समाजसेवी लोगों ने अपना बोरवेल करवा रखा है। जहां पर पेयजल से प्रभावित परिवार सुबह-शाम पानी की आपूर्ति पूरी करते हैं। अभी उनके घरों में विभाग की ओर से लगाए गए नलों में पानी की बूंद तक नहीं टपकती है। लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग करते हुए कहा कि वार्ड नंबर तीन में भी पेयजल आपूर्ति के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि लोगों को पीने की पानी की कोई किल्लत न हो। वहीं, इस बारे में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव सहगल ने कहा कि कुछ ही समय बाद नादौन शहर के लिए 24 घंटे पूरा सप्ताह पानी की योजना शुरू होने वाली है। अब कोई भी घर पानी की आपूर्ति से वंचित नहीं रहेगा। इस समस्या के समाधान के लिए विभाग के कर्मचारियों को स्थल का निरीक्षण करने के आदेश देंगे।
विज्ञापन




समाचार : सोनम शर्मा : संजीव बॉवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed