फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Residents of Maihra came out against the construction of bus stand in Barsar

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में बस अड्डा बनाने के विरोध में उतरे लोगबड़सर में बस अड्डा बनाने के विरोध में उतरे मैहरे के बाशिंदे

Sat, 14 Jan 2023 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Residents of Maihra came out against the construction of bus stand in Barsar
बिन्नी बिज दुकानदार। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र में मैहरे के बजाय दो किलोमीटर दूर बड़सर में बस अड्डा निर्माण को लेकर मैहरे के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। तीन दिन पूर्व बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों ने बड़सर में न्यायालय परिसर में बस अड्डा बनाने के लिए स्थान चिह्नित किया है। जबकि, 2012 में तत्कालीन भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मैहरे कस्बे में बस अड्डा बनाने के लिए शिलान्यास किया था। अब मैहरे बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बड़सर में बस अड्डा बनाने का विरोध जताया है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों मुकुल, राजेश, विधि चंद, राकेश कुमार, सुनील सिंह आदि ने कहा कि मैहरे बाजार विधानसभा क्षेत्र बड़सर का केंद्र बिंदु है। अधिकतर सरकारी कार्यालय व बाजार मुख्य तौर पर मैहरे में ही स्थित है। बड़सर में केवल पुलिस थाना और कुछेक दुकानें हैं। जबकि, मैहरे बाजार में दो दर्जन से भी अधिक गांवों के लोग खरीदारी करते हैं। ऐसे में अगर बस अड्डे का निर्माण बड़सर में होगा तो इसका सीधे तौर पर नुकसान मैहरे बाजार के व्यापारियों को होगा। वर्तमान मेें मैहरे बस स्टॉप में दोनों तरफ पांच से 10 मिनट तक बसें खड़ी होती हैं। इस वजह से अक्सर बाजार में जाम की समस्या रहती है और बड़सर में बस अड्डे के बन जाने से बाजार में जाम की समस्या कभी भी दूर नहीं होगी। लोगों ने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट्स
अभी तक बड़सर में बस अड्डा बनाने के लिए 12 कनाल भूमि ही उपलब्ध है। परिवहन निगम को 10 कनाल अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। उसके बाद जैसे ही यह जगह विभाग को सौंपी जाती है तो यहां पर बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विवेक लखनपाल, उपमंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी हमीरपुर।
स्थानीय दुकानदार:
बड़सर में बस अड्डा बनाने से यहां के दुकानदारों का आर्थिक नुकसान होगा और लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। जिस जगह बस अड्डा बनेगा, वहां से मैहरे बाजार की दूरी करीब एक किलोमीटर है। ऐसे में अगर उन्हें बस अड्डा जाना पड़ेगा तो उनको भी असुविधा होगी। अगर मैहरे में बस अड्डा बनता है तो सबके लिए ही सही रहेगा।
-सतीश राठौर, दुकानदार।
मैहरे में वन निगम के कार्यालय के साथ जगह को खाली करवाकर वहां भी बस अड्डा बनाया जा सकता है। इससे मैहरे बाजार में जाम की समस्या भी दूर होगी और लोगों को बाजार में ही बस अड्डे की सुविधा मिलेगी।

-मुकेश कुमार, दुकानदार।
बस अड्डा मैहरे में ही बनाया जाना चाहिए क्योंकि अधिकतर लोग मैहरे बाजार में खरीदारी करने के लिए आते हैं और ऐसे में अगर मैहरे में बस अड्डा बनता है तो लोगों, दुकानदारों दोनों के लिए यह सुविधाजनक होगा
-बिन्नी विज, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed