फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Research on the broader history of Himachal will be done according to Indian calendar.

Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल के बृहद इतिहास पर भारतीय काल गणना अनुसार होगा शोध

Sun, 18 Feb 2024 06:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद से नेरी शोध संस्थान को मिला प्रोजेक्ट
विज्ञापन

ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी में कार्यशाला में दी जानकारी, विद्वानों ने दिए सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस/हमीरपुर। ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी में रविवार को त्रि-दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। डॉ. चेतराम गर्ग की अध्यक्षता में इसका आयोजन किया गया। अंकुश भारद्वाज एवं डॉ. शिव भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक इतिहास, डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने प्रदेश के सामाजिक इतिहास पर प्रस्तुतियां दीं। बारू राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के सांस्कृतिक इतिहास पर अपनी विस्तृत शोध परियोजना प्रस्तुत की।
शोध संस्थान नेरी को भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की तरफ से शोध परियोजना मंजूर हुई है। इस परियाेजना के तहत हिमाचल के बृहद इतिहास पर शोध होगा। कार्यशाला में विद्वानों ने इस परियोजना से संबंधित अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए। परियोजना निदेशक प्रो. नारायण सिंह राव ने कहा कि इस शोध परियोजना को छह संस्करणों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक खंड का एक संयोजक होगा। अगले पांच वर्षों में इस शोध परियोजना का कार्य पूर्ण होगा। पहले छह माह में केवल डाटा संग्रहण का कार्य होगा। इस परियोजना में भारतीय काल गणना के मुताबिक ही डाटा संग्रहीत किया जाएगा।
विज्ञापन

शोध संस्थान के निदेशक डॉ. चेतराम गर्ग ने कहा कि कार्यशाला में विद्वानों की तरफ से मिले सुझावों को समाहित करते हुए परियोजना के सभी छह संस्करणों का ब्लू प्रिंट अगले 15 दिन के भीतर तैयार कर उसके आधार पर आगे बढ़ा जाएगा। इस मौके पर 1971 के भारत-पाक युद्ध में वीर चक्र प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट कमांडर मेघनाथ सांगल को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यशाला में प्राध्यापक भाग चंद चौहान, मोहिंदर सलारिया, ऋषि भारद्वाज और पवन सहित 30 विद्वान एवं शोधकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed