फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   republic day celibrated in education institution

उपमंडल मुख्यालय और शिक्षण संस्थानों में फहराया तिरंगा

Wed, 27 Jan 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
republic day celibrated in education institution
गणतंत्र दिवस पर बाल स्कूल नादौन में आयोजित कार्यक्रम की दौरान मुख्य अतिथि व स्कूल स्टाफ। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन/भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत भोरंज के लघु सचिवालय में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा ने की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम और देशभक्ति गीत गाए। इस मौके पर बीडीओ मनोज शर्मा, डीएसपी जसवीर सिंह, जल शक्ति विभाग के एक्सईएन अनूप कुमार, एसडीओ अनिल कुमार, एसएचओ सीआर चौधरी, बीएमओ डॉ. ललित कालिया व प्रधानाचार्य रावमापा भोरंज अनिल डोगरा आदि उपस्थित रहे। वहीं, एनआईटी हमीरपुर में कार्यकारी निदेशक प्रो. ललित अवस्थी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

वहीं, गलोड़ क्षेत्र के कड़साई गांव के महिला मंडल से जुड़ी सभी महिलाओं ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर पूरे कड़साई गांव में सफाई अभियान चलाकर गांववासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर महिला मंडल प्रधान सपना कुमारी व नवनियुक्त वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, संस्था की िसचिव सुमना, सावित्री, सुशीला, सुषमा, रीत, पुष्पा शक्ति, कमला, मीनू, चंचलो, सुनीला आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पन्याली में नव निर्वाचित प्रधान बीना देवी, उपप्रधान हुसन कुमार व अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूर्व प्रधान वीना बन्याल ने तिरंगा फहरा कर सलामी दी। डीएवी भडोली में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाल नादौन में एसडीएम विजय धीमान ने ध्वजारोहण किया तथा उसके बाद पुलिस परेड की सलामी ली। इस अवसर पर तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण कपिल, थाना प्रभारी नीरज राणा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष योगराज, शहरी भाजपा इकाई अध्यक्ष राजकुमार सोंधी, शहरी इकाई कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद शम्मी सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, हुकम सिंह बैंस, अजय डोगरा, अनिल गुलेरिया व व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें गणतंत्र दिवस पर लघु सचिवालय में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें निशा देवी आंगनबाड़ी बस्सी, सरिता देवी आंगनबाड़ी लदेहड़ा, निर्मला देवी आंगनबाड़ी टिक्करी मिन्हासा को मतदान में बीएलओ के तौर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। लुथान गांव के लोगों ने गणतंत्र दिवस पर नादौन ब्यास पुल पर हमीरपुर कांगड़ा की सीमा रेखा पर आकर नेशनल हाईवे पर गुजर रहे लोगों को तिरंगा देकर गणतंत्र दिवस मनाया। लोगों ने वहां पर भारत माता की जय, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारे भी लगाए। इस अवसर पर आशीष शर्मा, कुलविंदर कुमार, विनोद कुमार, अरुण कुमार, सुदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed