फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Reports of blood, sugar and other tests will now be available immediately in PHC Badagran

Hamirpur (Himachal) News: पीएचसी बड़ाग्रां में अब तुरंत मिलेगी खून, शुगर और अन्य टेस्टों की रिपोर्ट

Wed, 24 May 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Reports of blood, sugar and other tests will now be available immediately in PHC Badagran
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल पीएचसी बड़ाग्रां में सेमी ऑटो एनालाइजर का लोकार्पण करते हुए।
बड़सर(हमीरपुर)। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाग्रां में अत्याधुनिक सेमी ऑटो एनालाइजर का लोकार्पण किया। लगभग दो लाख रुपये की इस अत्याधुनिक मशीन से मरीजों के खून, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, लीवर, किडनी और अन्य टेस्टों की रिपोर्ट तुरंत मिल सकेगी। पहले क्षेत्रवासियों को यह टेस्ट करवाने के लिए लगभग 12 किलोमीटर दूर बिझड़ी जाना पड़ता था। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर के पास ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन


इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाग्रां में सेमी ऑटो एनालाइजर की सुविधा उपलब्ध होने से अब क्षेत्रवासियों को टेस्ट करवाने के लिए अन्य चिकित्सा संस्थानों या निजी लैब के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का जायजा भी लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं, जिनमें से अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया। जबकि, अन्य जनसमस्याओं के भी अतिशीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों की ओर से उठाई गई पेयजल समस्या के संबंध में इंद्रदत्त लखनपाल ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाने के आदेश जारी किए। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश शर्मा, ग्राम पंचायत बड़ाग्रां की प्रधान अनुराधा, उपप्रधान बलराम, अन्य पंचायत जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के पदाधिकारी, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed