{"_id":"669a79a1b2553b609604d7dd","slug":"repair-work-of-old-rain-branches-of-np-hamirpur-will-start-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-131759-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नप हमीरपुर की पुरानी वर्षा शालिकाओं का मरम्मत कार्य होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नप हमीरपुर की पुरानी वर्षा शालिकाओं का मरम्मत कार्य होगा शुरू
विज्ञापन
11 वार्डों में मरम्मत और निर्माण कार्य पर 85 लाख रुपये का बजट होगा खर्च
वर्षाशालिकाओं का निर्माण होने से लोगों को मिलेगी सुविधा
खस्ताहाल होने से वार्डों के साथ शहर में लोगों को होती है दिक्कत
बैठने के लिए बेंच और पंखे, पेयजल कूलरों को रहेगी उचित व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में राहगीरों और स्थानीय लोगों को वर्षाशालिकाओं की सुविधा मिलेगी। 11 वार्डों में वर्षाशालिकाओं के निर्माण कार्य और मरम्मत पर नगर परिषद की ओर से 85 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इससे लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से निर्माण कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। तीन माह के भीतर सभी वार्डों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त वर्षाशालिकाओं का निर्माण होगा। वर्षाशालिकाओं में बेंच, पंखे, कूलर और रंगीन लाइटों की बेहतरीन सुविधा होगी। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वर्तमान में नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों में वर्षाशालिकाओं की हालत खस्ता बनी हुई है। ऐसे में गर्मी और बारिश के दौरान राहगीरों और लोगों को बसों का इंतजार करने और बैठने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों राकेश, सुमन, अमन, प्रदीप, कुसुम लता, राजेश कुमार आदि ने कहा कि शहर के वार्डों के कुछेक वर्षाशालिकाओं का निर्माण कार्य वर्षों पूर्व किया गया है। ऐसे में समय के साथ वर्षाशालिकाओं का मरम्मत कार्य भी आवश्यक है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग विश्राम करने के लिए रुकते हैं। वहीं, खस्ताहाल वर्षाशालिकाओं से बारिश के दौरान पानी का रिसाव भी होता है। ऐसे में वार्ड सहित शहर के लोगों की मांग पर नगर परिषद की ओर से वर्षाशालिकाओं का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि 11 वार्डों में प्रथम चरण में अधिक जर्जर वर्षाशालिकाओं का मरम्मत कार्य करवा दिया गया है। अब दूसरे चरण में बची हुई वर्षाशालिकाओं के जीर्णोद्धार कार्य पर 85 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।