फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Repair work of drain started in Ward 8 of Hamirpur Municipal Council

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड आठ में नाले का मरम्मत कार्य शुरू

Thu, 16 May 2024 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
प्रथम चरण में डंगे लगाने और दूसरे चरण में होगा चैनलाइजेशन
विज्ञापन

निर्माण कार्य पर पांच लाख रुपये का बजट किया जा रहा खर्च
बरसात के दौरान नाले के साथ लगते घरों में घुस जाता है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ में स्थित नाले का चैनलाइजेशन कार्य शुरू हो गया है। इससे वार्ड के लोगों को बरसात के दौरान घरों में घुसने वाले पानी से निजात मिलेगी। चैनलाइजेशन कार्य पर नगर परिषद हमीरपुर की ओर से पांच लाख का बजट खर्च किया जा रहा है। निर्माण कार्य को नगर परिषद की ओर से दो चरणों में विभाजित किया गया है। प्रथम चरण में नाले के साथ डंगा और दूसरे चरण में नाले का चैनलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य को लेकर नगर परिषद हमीरपुर ने अढ़ाई माह पूर्व टेंडर आवंटित किया था। वार्ड में स्थित नाले के कारण बरसात के दौरान काफी नुकसान होता है। नाले का पानी आसपास स्थित घरोंं में घुस जाता है। इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और वार्ड में गंदे पानी के कारण महामारी फैलने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में लोग लंबे समय से वार्ड में स्थित नाले के चैनलाइजेशन की मांग कर रहे थे। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि लोगों की मांग पर नगर परिषद की ओर से वार्ड में स्थित नाले का चैनलाइजेशन का कार्य शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed