फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Renovation work will be done on Town Hall

Hamirpur (Himachal) News: टाउन हॉल का होगा जीर्णोद्धार कार्य

Fri, 23 Aug 2024 08:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
तीन चरणों में किया जाएगा कार्य
विज्ञापन


पहले चरण में किए जाएंगे पांच लाख खर्च

स्टेज, मैटिंग और लकड़ी का लगाया जाएगा नया फर्नीचर

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यालय में बने टाउन हॉल का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है। तीन चरणों में इस टाउन हॉल का जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण में पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दूसरे और तीसरे चरण में भी पांच-पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कुल 15 लाख रुपये इस कार्य को करने के लिए खर्च होंगे। इसमें स्टेज को बनाने का कार्य, धरातल पर मैटिंग का कार्य और नए सिरे से दीवारों पर लकड़ी की फिटिंग करने का कार्य किया जाएगा।



पूरे टाउन हॉल का कायाकल्प किया जाएगा। नगर परिषद के इस भवन में सामाजिक, सांस्कृति, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। इससे नगर परिषद को लाखों रुपये की आय होती है। ऐसे में इस हॉल की दीवारों पर लगी लकड़ी भी खराब हो गई थी और धरातल भी खराब हो गया है। ऐसे में अब इसका जीर्णोद्धार कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे भविष्य में लोगों को यहां पर कार्यक्रम आयोजित करने में बेहतरीन सुविधा मिलेगी। इस बारे में नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि टाउन हॉल का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है तथा तीन चरणों में यह कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed