{"_id":"66e422963932260c42004d43","slug":"remains-from-glass-grinding-flew-into-the-house-complaint-to-pollution-control-board-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-135780-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शीशे की ग्रांइडिंग से घर में उड़कर पहुंचे अवशेष, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शीशे की ग्रांइडिंग से घर में उड़कर पहुंचे अवशेष, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शिकायत
विज्ञापन
वार्ड नंबर नौ रूपनगर के लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हमीरपुर के ध्यान में लाया मामला
शीशे की ग्रांइडिंग के लिए केमिकल और तेजाब का किया जाता है इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर नौ रूपनगर के लोगों ने उनके क्षेत्र में हो रहे वायु प्रदूषण को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हमीरपुर को शिकायत सौंपी है। शिकायतकर्ता हरभजन, सुरेश, मंगला, ज्योति परमार, प्रवीण आदि ने कहा कि उनके घरों के साथ रिहायशी इलाके में एक शीशा कटिंग का उद्योग चल रहा है। इसके लिए ग्राइंडिंग और तेजाब जैसे केमिकल का इस्तेमाल हो रहा है। इससे घरों में काफी प्रदूषण आ रहा है। यह उनके व परिवारों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। जब शीशे की ग्रांइडिंग की जा रही है तो उससे अवशेष हवा में उड़ रहे हैं और उनके घरों तक पहुंच रहे हैं। जब किसी भी शीशे के पीस पर कोई कलाकृति बनाई जाती है तो उसमें केमिकल और तेजाब आदि डाले जाते हैं। इससे उनकी सेहत हो नुकसान पहुंच रहा है।
इसके लिए उन्होंने नगर परिषद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हमीरपुर के पास शिकायत सौंपी है। उन्होंने मांग की है कि यहां पर जल्द कार्रवाई की जाए ताकि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो। इस बारे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हमीरपुर के सहायक अभियंता प्रदीप मोदगिल ने कहा कि वे मौका पर गए थे और उन्होंने उद्योग चलाने वाले को हिदायत दी है कि यह ग्रांइडिंग का कार्य अंदर की ओर किया जाए। हमीरपुर में पांच अन्य जगह पर भी ऐसे ही उद्योग चल रहे हैं। भविष्य में इनके लिए क्या कदम उठाए जा सके हैं, यह देखा जा रहा है।