फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   religious program in sheetla mandir

शीतला माता की जयंती पर निकाली झांकियां, भंडारा आज

Sun, 15 Mar 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
religious program in sheetla mandir
शीतला माता की जयंती पर झांकी निकालते कलाकार। - फोटो : Hamirpur-HP
गारली (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के वाहिना गांव में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में रविवार को शीतला माता की जयंती के उपलक्ष्य पर निकटवर्ती गांवों में झांकियां निकाली गईं। 16 मार्च को माता का भंडारा किया जाना है। मान्यता है कि भंडारे के 1 दिन पहले रात को माता के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है और अगली सुबह 7 बजे वही प्रसाद का माता को भोग लगाया जाता है। इसके बाद दिनभर भंडारा चलेगा।
विज्ञापन

मंदिर का इतिहास मुगल साम्राज्य के समय का है। बड़सर की ग्राम पंचायत गारली के गांव वाहिना में प्राचीन शीतला माता मंदिर है, जो श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर कमेटी प्रधान हंसराज, राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार, केशव दत्त शर्मा, कमलजीत, रमन कुमार, बंशी आदि ने बताया कि बात अकबर बादशाह के समय की है। एक बार महाराजा रणजीत सिंह कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर आए। उन्हें मंदिर में तीन मूर्तियां भेंट करने की इच्छा हुई। मूर्तियां बिलासपुर जिला के बछरेटू में बनाई गई थीं। पालकी की सहायता से इन्हें ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

इतने में मूर्तियां उठाने वालों ने जैसे ही आराम करने के लिए वाहिना में मूर्तियां उतारीं तो इनमें से एक मूर्ति इतनी भारी हो गयी थी कि जिसे उठाया नहीं जा सका था। महाराजा के आदेश पर मूर्ति को वहीं स्थापित करना पड़ा और महाराजा रणजीत सिंह के आदेश अनुसार मंदिर का निर्माण करवाया गया था। यह मंदिर आज शीतला माता के नाम से प्रसिद्ध है। उस समय वाहिना गांव के एक पोस्ट मास्टर पद से रिटायर्ड साधु राम ने मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। यहां पर नवरात्रों में माता की विशेष पूजा की जाती है और भागवत कथा का भी आयोजन हर वर्ष किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed