Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Relief: Private lab started in medical college, services will be available day and night from tomorrow

राहत : मेडिकल कॉलेज में निजी लैब शुरू, कल से दिन-रात मिलेंगी सेवाएं

Sat, 27 Aug 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Relief: Private lab started in medical college, services will be available day and night from tomorrow
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की सरकारी लैब में जांच करवाने के लिए उमड़ी मरीजों और तीमारदारों की भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में निजी क्रसना लैब शुरू हो गई है। अस्पताल में यह लैब फिलहाल दिन के समय कार्य कर रही है। सोमवार से लैब में दिन-रात सैंपलिंग व टेस्टिंग की सुविधा मिलेगी। एसआर लैब का करार खत्म होने के चार माह बाद यह लैब अस्पताल में शुरू की गई है। चार माह तक लोगों को विभिन्न तरह के टेस्ट करवाने के लिए सरकारी लैब के बाहर घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा था।
विज्ञापन

हालांकि, निजी लैब ने 99 नंबर कमरे में सैंपल कलेक्शन बूथ भी लगाया था, लेकिन यहां कुछ ही टेस्टों के सैंपल लेकर जांच के लिए मोहाली स्थित लैब भेजे जा रहे थे। अब लैब ने सुचारु रूप से टेस्टिंग व सैंपलिंग शुरू कर दी है तो यह सैंपल कलेक्शन बूथ बंद कर दिया गया है। लोगों को यहां 56 तरह के विभिन्न टेस्टों की निशुल्क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

निशुल्क टेस्टों के लिए मरीज को डॉक्टर की मुहर के साथ अस्पताल की पर्ची की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य रहेगी। इससे पहले अस्पताल की सरकारी लैब में कार्य का अतिभार रहा है और रोजाना औसतन 300 मरीजों के खून व पेशाब टेस्ट हुए हैं। अब निजी लैब के शुरू होने से सरकारी लैब में भीड़ कम होगी और मरीजों को टेस्ट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में कृष्णा डायग्नोसिक लैब के प्रभारी डॉ. राजीव डोगरा ने कहा कि दिन में टेस्टिंग शुरू हो गई है और सोमवार से लैब में दिन-रात सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। निशुल्क टेस्टों के लिए निर्धारित दस्तावेज लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed