फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Relief from repeated rounds for birth and death certificate

Hamirpur (Himachal) News: जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट के लिए बार-बार चक्कर लगाने से मिली निजात

Sat, 03 May 2025 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 03 May 2025 05:56 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोगों को अब मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रमाण पत्र संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण करने वाले लोगों को तुरंत या दो से तीन दिन के भीतर सर्टिफिकेट मिल जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अब प्रमाण पत्र लेने के लिए 15 से 20 दिन की आवश्यक बाध्यता को समाप्त कर दिया है। इससे पहले सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। वहीं बार-बार चक्कर काटने से लोग परेशान भी होते थे। लोगों की मांग पर मेडिकल कॉलेज की ओर से सुविधा दी गई है। गौर रहे कि डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में हमीरपुर के अलावा अन्य जिलों के मरीज आते हैं। यहां पर काफी संख्या में गर्भवती महिलाओं का प्रसव भी होता है। पिछले एक साल में मेडिकल कॉलेज में करीब 4,555 प्रसव हुए हैं। उधर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस देशराज शर्मा ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कॉलेज प्रशासन प्रयासरत है। लोगों को जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट तुरंत या दो से तीन दिन के भीतर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed