{"_id":"66cdc48eadf9b43d40062cb2","slug":"registration-in-sgpc-voter-lists-now-till-16th-september-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-134486-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एसजीपीसी की मतदाता सूचियों में पंजीकरण अब 16 सितंबर तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एसजीपीसी की मतदाता सूचियों में पंजीकरण अब 16 सितंबर तक
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मतदाता सूची तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इस मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने के लिए अंतिम तिथि अब 16 सितंबर निर्धारित की गई है।
इस तिथि तक पंजीकृत मतदाताओं की सूचियों की पांडुलिपियों को सात अक्तूबर तक संबंधित केंद्रों पर प्रारंभिक प्रकाशन करने के लिए तैयार किया जाएगा। आठ अक्तूबर को प्रारंभिक सूचियों को प्रकाशित करके उन पर दावे या आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। यह दावे या आपत्तियां 28 अक्तूबर तक संबंधित एसडीएम के समक्ष दर्ज करवाई जा सकती हैं। संबंधित एसडीएम छह नवंबर तक सभी दावों या आपत्तियों का निपटारा करके उपायुक्त को सूचित करेंगे और 21 नवंबर को मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएंगी।सिख महिला मतदाताओं को पंजीकरण फार्म के साथ अपनी फोटो लगाना ऐच्छिक रहेगा।