फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Refusing to consume drugs should be a principle of life: Renu

नशे के सेवन को मना करना ही बना लें जिंदगी का सिद्धांत : रेणु

Fri, 17 Oct 2025 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 17 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Refusing to consume drugs should be a principle of life: Renu
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करती एएसपी विजिलेंस रेणु शर्मा। संवाद
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएसपी विजिलेंस रेणु शर्मा बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित हुईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए संवाद किया। इस दौरान नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अगर नशा करता है, तो उससे दूर रहें और इसके बारे में शिक्षकों और परिजनों को सूचित करें। वहीं, नशे के सेवन के लिए मना करना ही जिंदगी का सिंद्धात बना लें।
विज्ञापन

संवाद में विद्यार्थियों ने अपराध से संबंधित कई प्रश्न पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों को सभ्य नागरिक बनने, खुद की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने, नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभ्य नागरिक सुरक्षित व व्यवस्थित समाज का निर्माण करता है। विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक रहना चाहिए। किशोरवस्था में अपने परिजनों और शिक्षकों पर अधिक विश्वास करना चाहिए, क्योंकि विद्यार्थियों के लिए परिजनों और शिक्षकों से बेहतर कोई दोस्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम पर जागरूक करते हुए कहा कि अपनी कोई भी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। चीजों को न करने की आदत डालें, ताकि अपराधों पर नियंत्रण लग सके। स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि और अन्य विशेष अतिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य संजय कुमार ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सराहना की।

बाक्स:
साइबर क्राइम दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। आज के समय में यह सबसे बड़ी समस्या है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। -अदविता, बारहवीं कक्षा

कार्यक्रम में नशा और अपराध से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं, जिनसे अपने भाई, बहनों और दोस्तों को जागरूक करने में सहायता मिलेगी। -नमीषा, बारहवीं कक्षा

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में नशे के खिलाफ, खुद की सुरक्षा और साइबर क्राइम पर जागरूक किया। कार्यक्रम से जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं। -प्रज्वल, बारहवीं कक्षा

कार्यक्रम में एएसपी के साथ संवाद करने का मौका मिला। इससे अपराध की कार्यप्रणाली को समझने में काफी सहायता मिली। -देवांश, बारहवीं कक्षा

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करती एएसपी विजिलेंस रेणु शर्मा। संवाद

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करती एएसपी विजिलेंस रेणु शर्मा। संवाद

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करती एएसपी विजिलेंस रेणु शर्मा। संवाद

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करती एएसपी विजिलेंस रेणु शर्मा। संवाद

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करती एएसपी विजिलेंस रेणु शर्मा। संवाद

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करती एएसपी विजिलेंस रेणु शर्मा। संवाद

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करती एएसपी विजिलेंस रेणु शर्मा। संवाद

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करती एएसपी विजिलेंस रेणु शर्मा। संवाद

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करती एएसपी विजिलेंस रेणु शर्मा। संवाद

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करती एएसपी विजिलेंस रेणु शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article