{"_id":"5ebac1018ebc3e08ed2468d4","slug":"red-zone-people-obey-rule-hamirpur-hp-news-sml33276641","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में रेड जोन से पहुंचे 9 हजार लोग, सभी को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में रेड जोन से पहुंचे 9 हजार लोग, सभी को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
हमीरपुर में एटीएम से पैसे निकालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बजरोल में कोरोना वायरस कोविड-19 के दो संक्रमित व्यक्तियों के मामले सामने आने के बाद इनके प्राथमिक एवं द्वितयिक संपर्कों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। दोनों में कोई आरंभिक लक्षण नहीं थे और इन्हें जिले में स्थापित कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है। आरंभिक जांच में यह पता चला है कि यह दोनों व्यक्ति 30 अप्रैल को पंजाब नंबर की टैक्सी से दिल्ली से यहां पहुंचे हैं। टैक्सी में बजरोल गांव के 50 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की पत्नी भी साथ थी। इस व्यक्ति के नजदीकी परिजनों में पांच लोगों की पहचान प्राथमिक संपर्कों के रूप में की गई है। इसी प्रकार पलाभु गांव के 30 वर्षीय व्यक्ति के 8 प्राथमिक संपर्कों का अभी तक पता चला है। इन सभी के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पता चला है कि कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति गांव सीरी, डाकघर कक्कड़ में अपनी निकट रिश्तेदार के घर में भी रुका था। ऐसे में उस परिवार को संगरोध कर नमूने एहतियातन जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत ऊहल के मड़ियार गांव का एक व्यक्ति भी दिल्ली से इनके साथ आया था। जिसे इन्होंने टौणी देवी में टैक्सी से उतारा था। उसके भी नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और संपर्कों का पता किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए बार-बार कड़े संगरोध में रहने के निर्देश जारी किए हैं और वाहनों में यात्रा के लिए भी मानक तय किए हैं। इस मामले में इनकी अवहेलना हुई है और ऐसे में कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि हमीरपुर जिले में 25 अप्रैल के उपरांत अभी तक बाहरी राज्यों से 14 हजार से अधिक लोग पहुंचे हैं। इनमें से 9 हजार लोग रेड जोन से आए हैं। इन सभी को कड़े संगरोध में रहने के निर्देश दिए गए हैं। रेड जोन से आने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से संस्थागत संगरोध केंद्रों में ही रखा जाएगा। इसके लिए पंचायत स्तर तक संगरोध केंद्र चिह्नित किए गए हैं। निश्चित अवधि में इनके नमूने भी लिए जाएंगे। ऑरेंज एवं ग्रीन जोन से आने वाले लोगों की भी जिला की सीमा पर ही समुचित चिकित्सा जांच की जाएगी और इसके उपरांत ही लक्षणों के आधार पर उन्हें आगे संगरोध के लिए भेजा जाएगा। हमीरपुर जिले में आगामी दिवस कर्नाटक से रेल के माध्यम से भी लगभग 100 लोगों के आने की सूचना है और इन सभी को संस्थागत संगरोध केंद्रों में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।