फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Recovery of Rs 1,21,038 spent from Lamblu Panchayat head, former secretary and ward panch

Hamirpur (Himachal) News: लंबलू पंचायत प्रधान, पूर्व सचिव और वार्ड पंच से खर्च किए 1,21,038 रुपये की होगी रिकवरी

Sat, 23 Aug 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 23 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Recovery of Rs 1,21,038 spent from Lamblu Panchayat head, former secretary and ward panch
लंबलू पंंचायत के वार्ड नंबर छह में डाली गई पाइपलाइन। संवाद।
हमीरपुर। विकास खंड बमसन के तहत लंबलू पंचायत प्रधान करतार सिंह चौहान, पूर्व पंचायत सचिव विनीत कुमार और वार्ड नंबर छह की सदस्य अंजना कुमारी से हजारों रुपये की रिकवरी के आदेश जारी किए गए हैं। मौजूदा पंचायत सचिव को सात दिन में रिकवरी प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने निर्देश दिए है कि यदि सात दिन के भीतर रिकवरी की राशि पंचायत और सरकारी खाते में जमा न हुई तो नियमों के तहत पूर्व सचिव और जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की जाएगी। बिना तकनीकी मंजूरी और औपचारिकताओं को पूरा किए नाली का निर्माण करने पर यह कार्रवाई की गई है। पंचायत के वार्ड नंबर छह में नाली का निर्माण फरवरी माह में किया गया है, लेकिन इसकी तकनीकी मंजूरी नियमों के तहत नहीं ली गई थी।
विज्ञापन

जब इस नाली के निर्माण के बावजूद गांव के एक परिवार के बाथरूम में नाली का पानी वापस हटा तो इसकी शिकायत विभाग के पास पहुंची। विभाग ने विस्तृत जांच में पाया कि यहां पर तकनीकी मंजूरी कार्य की नहीं ली गई थी। तकनीकी मंजूरी और औपचारिकताएं पूरी किए बिना 15वें वित्तायोग के बजट से नाली का निर्माण करवाने पर कुल 1,21,038 रुपये की रिकवरी प्रधान, पूर्व सचिव और वार्ड नंबर छह की पंच से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से तीनों को पहले भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर 20 अगस्त को रिकवरी के आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में 27 अगस्त तक रिकवरी प्रक्रिया सचिव को पूरा करने के निर्देश हैं। तीनों से 40,346-40,346 रुपये रिकवर किए जाएंगे।
वहीं, पंचायत सामुदायिक भवन लंबलू की इमारत को तोड़कर दरवाजा निकालने और इमारत को नुकसान पहुंचाने पर भी पंचायत प्रधान से रिकवरी की जाएगी। इस कार्य से सरकारी इमारत को 10,946 रुपये का नुकसान आंका गया है। नुकसान की इस राशि को पंचायत के बैंक खाते में सात दिन के भीतर जमा करवाने के निर्देश दिए गए है।
मामला संज्ञान में आने के बाद दोबारा दरवाजे को हटाकर यहां पर दीवार बना दी गई है, लेकिन सरकारी संपति के नुकसान की भरपाई के लिए विभाग ने कार्रवाई की है।

कोट्स
सात दिन के भीतर राशि को सरकारी खाते में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। पहले भी सभी पक्षों से जवाब मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

-वैशाली, खंड विकास अधिकारी, बमसन

लंबलू पंंचायत के वार्ड नंबर छह में डाली गई पाइपलाइन। संवाद।

लंबलू पंंचायत के वार्ड नंबर छह में डाली गई पाइपलाइन। संवाद।

लंबलू पंंचायत के वार्ड नंबर छह में डाली गई पाइपलाइन। संवाद।

लंबलू पंंचायत के वार्ड नंबर छह में डाली गई पाइपलाइन। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed