{"_id":"66ec342156f484d66e0cc376","slug":"recognition-in-society-should-be-based-on-work-dr-rana-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-136284-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में पहचान कर्म से होनी चाहिए : डॉ. राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में पहचान कर्म से होनी चाहिए : डॉ. राणा
विज्ञापन
धनेटा कॉलेज में रोवर्स और रेंजर्स का एक दिवसीय शिविर में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में वीरवार को प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रोवर्स और रेंजर्स का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आमंत्रित वक्ता के रूप में डॉ. रत्नचंद शर्मा तथा डॉ. उत्तम कुमार शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात आए हुए वक्ताओं को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन कर रहे डॉ. प्रीतम चंद ने मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं का समस्त राजकीय महाविद्यालय धनेटा परिवार की ओर से अभिनंदन एवं स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने इस विशेष शिविर तथा व्याख्यान के बारे में छात्रों को अवगत करवाया।
उन्होंने कहा कि समाज में आपकी पहचान आपके नाम से नहीं, बल्कि आपके कर्म से होनी चाहिए। समाज में नाम विद्यमान नहीं रहता है, परंतु व्यक्ति का कर्म सदियों तक याद रखा जाता है। प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने मुख्य वक्ताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।