{"_id":"61953a064223c97faf4638cd","slug":"real-time-drinking-water-quality-monitoring-system-will-be-installed-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml3905670186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में रीयल टाइम ड्रिंकिंग वाटर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम होगा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में रीयल टाइम ड्रिंकिंग वाटर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम होगा स्थापित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जलशक्ति विभाग की ओर से उपलब्ध करवाया जा रहा पानी पीने के योग्य है या नहीं इसका अब आसानी से पता लगाया जा सकेगा। जलशक्ति विभाग मंडल कार्यालय हमीरपुर का चयन रीयल टाइम ड्रिंकिंग वाटर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए हुआ है। प्रदेश सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत हमीरपुर शहर में लगने वाले इस सिस्टम से उपभोक्ताओं को होने वाली पेयजल आपूर्ति की शुद्धता पर फोकस किया जाएगा। इस समय लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना बहुत बड़ी चुनौती बन चुका है। बड़े शहरों में आए दिन दूषित जल के सेवन से बीमारियां फैलने की खबरें सामने आ रही हैं।
हमीरपुर जिले के अधिकतर शहरों और गांवों को ब्यास से पानी की आपूर्ति है। नदी से पंपहाउस के माध्यम से मुख्य भंडारण टैंकों तक पानी पहुंचाया जाता है। इसके बाद पेयजल टैंक से आगे लोगों को मुख्य पाइप से कनेक्शन देकर पेयजल आपूर्ति की जाती है। हालांकि विभाग नियमित रूप से पेयजल भंडारण टैंकों की क्लोरिनेशन करता है। टैंक पर ही पेयजल की गुणवत्ता परखने के बाद आगे लोगों को पेयजल की आपूर्ति होती है। लेकिन कई बार उपभोक्ताओं की दूषित पानी की शिकायत रहती है। दूषित पानी के सेवन से आंत्रशोथ सहित अन्य जलजनित रोगों की फैलने की आशंका भी होती है। इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए जलशक्ति विभाग ने अब पायलट प्रोजेक्ट के तहत रीयल टाइम ड्रिंकिंग वाटर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम स्थापित करने जा रहा है।
शहर में किसी एक पेयजल कनेक्शन के साथ इस सिस्टम को स्थापित किया जाएगा। इसके बाद नियमित रूप से पेयजल की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इससे पता चल सकेगा कि लोगों को उपलब्ध करवाया जा रहा पानी पीने योग्य है या नहीं। अगर यह प्रोजेक्ट कामयाब रहता है तो अन्य जगहों पर भी यह सिस्टम स्थापित होंगे।
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर लोकल में रीयल टाइम ड्रिंकिंग वाटर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इससे पानी की गुणवत्ता जांचने में मदद मिलेगी।