फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Reach Ayodhya from Hamirpur in 13 hours at a fare of Rs 1592

Hamirpur (Himachal) News: 1592 रुपये किराये में 13 घंटे में हमीरपुर से पहुंचें अयोध्या

Wed, 06 Mar 2024 05:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू ने अवाहदेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस सेवा को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन


बस सेवा के शुरू होने से विभिन्न जिलों के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

वाया बड़सर ऊना होकर चंडीगढ़ पहुंचेगी बस, विभिन्न जिलों के लोगों को मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। अवाहदेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस सेवा को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यालय से सटे पक्का भरो से बुधवार को प्रथम दर्शन योजना के तहत हरी झंडी दिखाई। यह बस सेवा बड़सर-ऊना होकर शुरू की गई है।


इस सीधी बस सेवा से 13 घंटे में यात्री हमीरपुर के अवाहदेवी से अयोध्या पहुंच जाएंगे। हमीरपुर से महज 1592 रुपये किराये में अयोध्या का सफर होगा। अवाहदेवी से अयोध्या का किराया 1647 रुपये होगा। श्रद्धालुओं की मांग पर इस बस सेवा को लेकर योजना तैयार की गई थी। सभी राज्यों से अनुमति मिलने के बाद बस सेवा को शुरू किया गया है। इस बस सेवा के शुरू होने से मंडी, हमीरपुर और ऊना जिले के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। एचआरटीसी हमीरपुर के डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक का कहना है कि बस सेवा के शुरू होने से श्रद्धालुओं को खासी सुविधा होगी। इस मौके पर एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर, डीएम अवतार सिंह, डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक, अधिशाषी अभियंता मदन चौहान व डीडीएम ट्रैफिक देवा सेन नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन








जाने का समय

अवाहदेवी
06:10 सुबह

हमीरपुर

07:30 सुबह

चंडीगढ़

02:05 दोपहर
दिल्ली

07:00 शाम

अयोध्या

07:30 सुबह





आने का समय

अयोध्या

11:25 सुबह

दिल्ली

09:40 रात्रि

चंडीगढ़

02:30 सुबह

हमीरपुर

08:00 सुबह





स्टेशन

किराया प्रति यात्री
स्टेशन

किमी

अवाहदेवी
1647


अयोध्या
1234

हमीरपुर
1592


अयोध्या
1210

चंडीगढ़
1230


अयोध्या
992

दिल्ली

948


अयोध्या
732
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed