{"_id":"670a8dd87a8fe957d70ca1c1","slug":"ravanas-effigy-burnt-by-rams-arrow-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-138274-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राम के वाण से जल उठा रावण का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राम के वाण से जल उठा रावण का पुतला
विज्ञापन
शिवपुरी धाम समताना में जलाया 90 फीट ऊंचा रावण का पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी/नादौन/हमीरपुर। जिलाभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलाभर में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। जिले के प्रसिद्ध शिवपुरी धाम समताना में दशहरा पर्व आयोजन को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर में महामृत्युंजय संस्था की ओर से इस बार रावण का 90 फीट और कुंभकर्ण और मेघनाद के 50-50 फीट के पुतले जलाए गए। मंदिर में आयोजित दशहरा महोत्सव में पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। मंदिर कमेटी ने शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया सहित स्थानीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। शाम पांच बजे मुख्यातिथि ने मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर की परिक्रमा की। मंदिर के महंत शेखर सुमन ने हवन यज्ञ में पुर्ण आहुति के साथ पूजा को संपन्न करवाया।
पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मुख्यातिथि को शिवपुरी धाम समताना की फोटो भेंट की। उन्होंने कहा कि मंदिर में राम लक्ष्मण की पूजा अर्चना के बाद मंदिर स्थल से मेला मैदान तक ढोल नगाड़ों की थाप पर शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और राम-रावण का युद्ध भी करवाया गया। शाम साढ़े छह बजे भगवान राम की कमान से निकला तीर रावण की नाभी में लगा और रावण का पुतला धू-धू कर जला। इसके साथ ही मेघनाद और कुंभकर्ण भी जलाए गए। दशहरा महोत्सव पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में भी विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के बनते ही सुजानपुर में दशहरा पर्व को राज्य स्तर का दर्जा प्रदान करवाया जाएगा ताकि होली मेले की तर्ज पर ही सुजानपुर में दशहरा आयोजित किया जा सके। इस दौरान चौगान में 40 फीट के रावण का पुतला जलाया गया। इससे पूर्व बाजार में राम लक्ष्मण और सीता की झांकी निकाली गई। इसके अतिरिक्त जिलाभर में लोगों ने गांवों में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए। इसके साथ ही बच्चे राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की वेशभूषा में भी नजर आए।