Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ration will not be available at depots after the 25th; consumers are worried.

Hamirpur (Himachal) News: 25 के बाद डिपुओं में नहीं मिलेगा राशन, उपभोक्ता परेशान

Sat, 21 Nov 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 21 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में इस माह राशन लेने वाले उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों को 25 नवंबर तक ही राशन वितरण करने और इसके बाद सेल बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जिन उपभोक्ताओं को अभी तक राशन नहीं मिला है, उनके सामने निर्धारित समय में राशन लेने की चुनौती है। राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (आरसीएमएस) में बदलाव और शिफ्टिंग की प्रक्रिया के चलते 25 नवंबर के बाद राशन वितरण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

जिले में करीब 320 उचित मूल्य की दुकानें और डेढ़ लाख के करीब राशन कार्ड हैं। इन डिपुओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को दालें, तेल, चावल, आटा सहित अन्य जरूरी सामान सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि जिन डिपुओं में राशन पहुंच चुका है, वहां भी सर्वर की समस्या के कारण वितरण में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, जिन डिपुओं में अभी तक राशन नहीं पहुंचा है, वहां मात्र पांच दिनों में सभी उपभोक्ताओं को राशन वितरित करना संभव नहीं है। ऐसे में कई उपभोक्ता इस माह के राशन से वंचित रह सकते हैं।
उन्होंने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग और प्रदेश सरकार से सर्वर की समस्या का जल्द समाधान करने तथा 25 नवंबर तक ही सेल बंद करने के आदेशों पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

कोट
राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम में बदलाव किया जा रहा है। 25 नवंबर के बाद सेल बंद करने के निर्देश मिले हैं। -आंचल, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article