{"_id":"5703d5704f1c1b8328c8115d","slug":"ratan-supply-late-from-goddon-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महीने देरी से पहुंचेगा डिपुओं में राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस महीने देरी से पहुंचेगा डिपुओं में राशन
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 06 Apr 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल सप्लाई के गोदामों में इस महीने राशन की आपूर्ति देरी से होगी। गोदामों से डिपुओं में पिछले महीने के कोटे से ही सप्लाई दी जाएगी। गोदामों में वित्तीय वर्ष 2015-16 की स्टॉक रिपोर्ट के चलते राशन की सप्लाई प्रभावित होगी। सिविल सप्लाई कारपोरेशन का तर्क है कि गोदामों में महीने के दूसरे सप्ताह सप्लाई पहुंचनी शुरू हो जाएगी।
हमीरपुर जिला में सिविल सप्लाई कारपोरेशन के कुल आठ गोदाम हैं। इन गोदामों से जिला भर के 292 डिपुओं में राशन की आपूर्ति होती है। 31 मार्च के बाद गोदामों में वित्तीय वर्ष 2015-16 की स्टॉक रिपोर्ट तैयार की जाती है। इसके चलते सारा स्टाफ रिपोर्ट तैयार करने में व्यस्त है। ऐसे में गोदामों में राशन की आपूर्ति प्रभावित होगी। सिविल सप्लाई कारपोरेशन का तर्क है कि मार्च महीने में गोदामों में अतिरिक्त राशन का स्टाक पहुंचा है। इसी स्टाक से डिपुओं में राशन की आपूर्ति कर दी जाएगी। हालांकि 70 फीसदी डिपुओं में राशन की पूरी सप्लाई पिछले माह के कोटे से हो जाएगी, लेकिन 30 फीसदी डिपुओं में राशन की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। इसके चलते दूसरे हफ्ते के बाद ही इन डिपुओं में पूरा राशन पहुंच पाएगा।
उधर, डीएफसी जेसी वर्मा का कहना है कि स्टाक रिपोर्ट के चलते गोदामों में राशन की सप्लाई प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि डिपुओं में मार्च महीने के कोटे से सप्लाई दी जा रही है। कमी पड़ने पर अप्रैल महीने की सप्लाई गोदामों में पहुंचते ही इसकी आपूर्ति डिपुओं में कर दी जाएगी।