{"_id":"57a764a74f1c1b392f2b884d","slug":"raration-depoo-open-on-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डिपो खोलने को निरीक्षक ने मौके पर तैयार की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डिपो खोलने को निरीक्षक ने मौके पर तैयार की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत लंबलू के झटबाड़ और ठनकरी गांव में राशन डिपो खोलने की लोगों की मांग पर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ने मौके पर पहुंच रिपोर्ट तैयार की है। इस दौरान करीब दो सौ राशनकार्ड धारकों ने झटबाड़ में डिपो का काउंटर खोलने की मांग की। इस माह होने वाली सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी। बैठक में ही काउंटर खोलने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
झटबाड़ और ठनकरी गांव के लोगों को दी कृषि सहकारी सभा समिति डुगली से राशन की आपूर्ति होती है। डुगली की दूरी झटबाड़ और ठनकरी से करीब सात से आठ किलोमीटर है, जबकि पैदल रास्ता नाले से होकर करीब दो किलोमीटर का है। ऐसे में उपभोक्ताओं को पैदल दो किलोमीटर का पैदल सफर कर राशन लाना पड़ता है या वाहनों से भारी भरकम किराया देकर आना पड़ता है।
विज्ञापन
ऐसे में दोनों गांवों के लोगों ने झटबाड़ में डिपो का अलग काउंटर खोलने की मांग की है। इस कारण खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ने मौके पर पहुंच लोगों के बयान कलमबद्ध किए। इसके लिए बकायदा एक रिपोर्ट भी तैयार की है। इसे इसी माह होने वाली सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक में उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही झटबाड़ में डिपो काउंटर खोलने का अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंच राशनकार्ड धारकों से बात की है। लोगों की मांग जायज है। बकायदा इसकी रिपोर्ट तैयार की गई है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक में ही काउंटर खोलने पर लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विचित्र सिंह, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर।