{"_id":"66b75ed89121bf7409075d03","slug":"rangas-area-got-relief-from-flu-health-department-team-checked-the-condition-of-patients-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133310-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रंगस क्षेत्र को आई फ्लू से राहत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांची मरीजों की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रंगस क्षेत्र को आई फ्लू से राहत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांची मरीजों की स्थिति
Sun, 11 Aug 2024 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 11 Aug 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। रंगस क्षेत्र में आई फ्लू की बीमारी फैलने के दूसरे दिन शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रवासियों की झुग्गियों में जाकर मरीजों की स्थिति की पूरी जानकारी हासिल की। इन क्षेत्रों में फ्लू के मरीजों की संख्या अधिक थी, लेकिन टीमों द्वारा की गई जांच में यह पाया गया कि अधिकतर मरीजों के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है।
उप स्वास्थ्य केंद्र बूणी और जोलसप्पड़ की टीमों ने फील्ड में जाकर प्रभावित मरीजों का फॉलोअप किया। बूणी की टीम की प्रभारी कविता कुमारी और जोलसप्पड़ की टीम इंचार्ज अनीता देवी ने बताया कि आई फ्लू से पीड़ित मरीजों में से अधिकतर अब पहले से बेहतर हैं और वर्तमान में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। टीमों ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी मरीजों को दवाइयों की पर्याप्त आपूर्ति हो और इस संबंध में पूरी जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी गई है।
खंड चिकित्सा अधिकारी, डॉ. केके शर्मा ने फील्ड रिपोर्ट के आधार पर पुष्टि की कि अधिकतर मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अब तक कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां भेजी जा रही हैं और लोगों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।