फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rana lays foundation stone of health centre at Sachuhi

सचूही में उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास

Mon, 06 Jun 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर Updated Mon, 06 Jun 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
Rana lays foundation stone of health centre at Sachuhi
पंचायती राज विभाग - फोटो : demo pics

आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने सचूही में 18 लाख रुपये लागत के उप स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी। उन्होंने तीन लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र जोल का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में तीव्र विकास के लिए बिना भेदभाव के आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सचूही खड्ड के साथ किसानों की भूमि उपजाऊ भूमि बरसात में बाढ़ से बर्बाद हो रही थी। इसके चलते भू संरक्षण के लिए खड्ड के किनारे तीन करोड़ लागत से क्रेटवाल लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र सुजानपुर की पंचायतों में से लगभग 150-200 अति गरीब परिवारों की सूची तैयार कर सर्वद दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट से 1000 रुपये प्रति माह पेंशन का प्रावधान करवाया जाएगा।


इस मौके पर जिला परिषद सदस्य गौरां देवी, लेखराज ठाकुर, लता देवी, सुभाष चंद, शक्ति चंद, अनु कुमारी, आशुतोष, सुरेंद्र गुप्ता, अनीता देवी, संसार चंद, सुरेश कुमार, डॉ. सावित्री कटवाल, सुभाष, वीना देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed