फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rampur won the trophy in the inter-college volleyball competition.

Hamirpur (Himachal) News: सिर्फ रामपुर के लिए अंतर महाविद्यालय बॉलीवाल प्रतियोगिता में रामपुर ने जीती ट्राॅफी

Thu, 17 Oct 2024 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
तीसरे स्थान के लिए राजगढ़ ने कुल्लू को 3-1 से हराकर पाई रोमांचक जीत
विज्ञापन


अंतर महाविद्यालय छात्रा वर्ग की बॉलीवाल प्रतियोगिता में 30 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज/जाहू(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय छात्रा वर्ग की बॉलीवाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन वीरवार को फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर हुई। इसका खिलाड़ियों के साथ स्थानीय लोगों ने खूब आनंद लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच राजकीय महाविद्यालय रामपुर और सीमा कॉलेज रोहडू के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। इसमें अच्छे खेल की बदौलत रामपुर महाविद्यालय के खिलाड़ी विजेता और सीमा कॉलेज रोहडू के खिलाड़ी उप विजेता बने। इस मैच में रामपुर कॉलेज ने फाइनल मैच 3-1 के अंतर से जीता। इसी तरह तीसरे स्थान के लिए राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ और कुल्लू के खिलाड़ियों में कांटेदार टक्कर हुई। इसमें राजगढ़ के खिलाड़ियों ने कुल्लू को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय रामपुर के खिलाड़ियों ने कुल्लू को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सीमा कॉलेज रोहडू के खिलाड़ियों ने राजगढ़ कॉलेज को 3-1 के अंतर से पराजित करके फाइनल में पहुंचने से रोक दिया। तीन दिवसीय बॉलीवाल प्रतियोगिता के समापन समारोह पर अध्यापक-अभिभावक संघ के सलाहकार विनोद कुमार मुख्यातिथि और विपिन कुमार व कर्म चंद ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियों से खिलाड़ियों में अनुशासन के साथ प्रतियोगिता की भावना पैदा होती है। उन्होंने विजेता और उपविजेता और तीसरे स्थान पर रही टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। राजकीय महाविद्यालय भोरंज के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 30 कॉलेजों के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed