फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   rampur news, rohru news, dodra kwatr, jal shakti vibhag, restore, water, supply,

जज्बे को सलाम : पांच फुट बर्फ में कर्मचारियों ने बहाल की पेयजल सप्लाई

Mon, 05 Feb 2024 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
डोडरा क्वार क्षेत्र के धन्दरवाडी गांव मे जल शक्ति विभाग के दो कर्मचारियों ने विकट परिस्थितियों में किया सराहनीय कार्य
विज्ञापन




राजेश हंसरेटा
रोहड़ू। दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार के धंद्रवाड़ी गांव में जल शक्ति विभाग के दो कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है। कर्मचारियों ने पांच फुट बर्फ के बीच कार्य करते हुए 70 घरों की पांच दिनों से ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति को बहाल किया। बर्फ के बीच कई घंटों मशक्कत के बाद पेयजल सप्लाई को गांव के लिए सुचारू किया जा सका। भारी बर्फबारी के बाद से धंद्रवाड़ी गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। इस कारण गांव के 70 से अधिक घरों में पेयजल संकट गहरा गया था। गांव की लाइन में तैनात जलशक्ति विभाग के कर्मचारी वीर मोहन और राजिंद्र ने सराहनीय सेवा का परिचय देते हुए क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करने के लिए पांच फीट बर्फ के बीच चार किलोमीटर का लंबा सफर तय किया। कई घंटों तक भारी बर्फबारी के बाद कार्य करते हुए दोनों ने पेयजल सेवाएं बहाल की। इसके बाद धंद्रवाड़ी गांव के लिए पेयजल लाइन सुचारू रूप से बहाल हो सकी। विभाग के अनुसार भारी बर्फबारी के चलते धंद्रवाड़ी गांव को जोड़ने वाली पेयजल लाइन तापमान शून्य से नीचे होने के कारण जाम हो गई थी। पाइपलाइन गांव से करीब चार किलोमीटर दूर मझवाणी खड्डा पेयजल स्रोत से आती है। यहां पर भारी बर्फबारी के चलते पहुंचना मुश्किल था लेकिन लोगों की पानी जरूरत को ध्यान में रखते हुए पेयजल लाइन को बहाल करना विभाग की प्राथमिकता थी। इसको देखते हुए दोनों कर्मचारियों ने साहस के साथ काम करते हुए 70 से अधिक घरों की पेयजल सुविधा बहाल की।

कोट्स
धंद्रवाड़ी गांव की पेयजल लाइन को विपरीत परिस्थितियों में बहाल कर दिया गया है। इसके लिए विभागों के कर्मचारी बधाई के पात्र है। कर्मचारियों ने पांच फुट बर्फ में पेयजल आपूर्ति बहाल कर सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

राकेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जलशक्ति विभाग डोडरा क्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed