{"_id":"68d4582f68661e69a9064c7b","slug":"ramlilaartists-bound-by-rules-laxman-sleeps-on-the-ground-hamirpur-hp-news-c-399-sml1049-367340-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रामलीला...नियमों में बंधे कलाकार, लक्ष्मण करते हैं भूमि शयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रामलीला...नियमों में बंधे कलाकार, लक्ष्मण करते हैं भूमि शयन
Thu, 25 Sep 2025 04:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:52 AM IST
विज्ञापन
अजय शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी कांगू (हमीरपुर)। रामलीला मंचन के दौरान कलाकार केवल अपनी कला का ही प्रदर्शन नहीं करते हैं, बल्कि नियमों में बंधकर रामलीला के अंतिम दिन तक उनका पालन करते हैं। एक तरफ जहां कुछ कलाकार केवल फलाहार लेते हैं, वहीं लक्ष्मण का किरदार निभा रहे कलाकार भूमि शयन करते है और ब्रह्मचार्य का पालन करते है।
रामलीला मंचन में कई किरदार ऐसे हैं, जो पिछले 12 से 13 वर्षों से किरदार निभा रहे हैं। करीब 123 वर्षों से नादौन में दिन के समय मंचित होने वाली रामलीला की विरासत को वर्तमान युवा पीढ़ी बखूबी आगे बढ़ा रही है। इस रामलीला में 50 से अधिक कलाकार अभिनय कर अपनी पुरानी परंपरा को बखूबी निभा रहे हैं।
रामलीला कमेटी नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी ने बताया कि पूर्व नादौन के पत्तन शहर में दिन के समय मंचित होने वाली रामलीला का मंचन शुरू हुआ था। तब से लेकर आज के आधुनिक युग में कलाकार विभिन्न माध्यमों से रामलीला का मंचन कर रहे हैं।
विज्ञापन
रामलीला मंचन का दायित्व पूर्वजों की ओर से सौंपा गया एक अमूल्य तोहफा है। इसे कमेटी की ओर से अधिक आकर्षित बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शहरवासियों व ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष रामलीला का सफल आयोजन किया जाता है। दशहरे पर रामलीला का समापन होता है। क्षेत्रभर के लोग रावण दहन पर उपस्थित होते हैं।
एस्ले नामक युवा निभा रहे हनुमान का किरदार
वर्तमान में हनुमान का किरदार एस्ले नामक युवा दूसरी बार निभा रहे हैं। इससे पहले होमगार्ड के जवान नादौन निवासी रमेश चंद ऊर्फ काढा ने यह किरदार 30 वर्षों तक निभाया है। एस्ले ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। उनके दिन की शुरुआत प्रभु राम की पूजा और हनुमान चालीसा के पाठ से होती है। रामलीला के दौरान वह केवल फल ही खाते हैं।
13 वर्ष से राम का किरदार निभा रहे मुकंद शर्मा
भगवान राम का किरदार निभा रहे अधिवक्ता मुकंद शर्मा ने बताया कि वह पिछले 13 वर्षो से रामलीला में राम का किरदार निभा रहे हैं। बचपन से ही उन्हें प्रभु राम के किरदार को निभाने की चाह थी। इससे पहले वह मेघनाथ और रावण का किरदार निभा चुके हैं। शर्मा ने बताया कि इन दिनों वे अपने परिवार से दूरी बनाकर रहते हैं और खान-पान सहित अन्य चीजों से परहेज करते हैं।
बाक्स
भगवान लक्ष्मण का किरदार निभा रहे अजय शर्मा ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षो से रामलीला में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। वह एक कारोबारी हैं। रामलीला का अभ्यास नादौन में ही करते हैं और 11 दिन अपने परिवार से अलग रहकर जमीन पर सोते हैं।
बाक्स :
संजीव भाटिया उर्फ भादा रावण का किरदार कई सालों से निभा रहे हैं। रावण के किरदार को देखने लिए लोग बड़ी दूर-दूर से आते हैं। भाटिया ने बताया कि वह करीब 12 सालों से रावण के किरदार को निभा रहे हैं और वह एक कारोबारी हैं।