फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rameshwar Dutt becomes President of Deotsiddh Agricultural Service Cooperative Society

Hamirpur (Himachal) News: रामेश्वर दत्त बने दियोटसिद्ध कृषि सेवा सहकारी सभा के अध्यक्ष

Tue, 07 May 2024 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विकासखंड बिझड़ी की चकमोह पंचायत में दियोटसिद्ध कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के चुनाव हुए। चुनाव में वार्ड नंबर चार से कैप्टन सुरेंद्र कुमार सोनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कृष्ण चंद को हराकर जीत हासिल की। अन्य छह वार्डों में सर्वसम्मति से ही प्रतिनिधियों का चुनाव संपन्न हो गया। सभा के सचिव पुरुषोत्तम चंद ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सात वार्डों में से महज वार्ड नंबर चार में ही चुनाव हुए। बाकी सभी वार्डों में प्रतिनिधियों को आम सहमति से ही चुन लिया गया। चुने हुए प्रतिनिधियों में से प्रधान पद के लिए रामेश्वर दत्त चयनित किए। उपप्रधान कैप्टन पुरुषोत्तम चंद, कोषाध्यक्ष कैप्टन सुरेंद्र कुमार सोनी व सदस्यों में रंगीला राम, अक्षय कुमार, ध्यानचंद व रोशन लाल को सदस्य मनोनीत किया गया। प्रधान रामेश्वर दत्त ने कहा कि सभा किसानों के हित के लिए कार्य करती रहे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों को दवाइयां व खाद आदि समय पर उपलब्ध हों, इसके लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed