फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rakesh of Balduhak is providing water to the people daily

Hamirpur (Himachal) News: बल्डूहक के राकेश लोगों को रोजाना मुहैया करवा रहे पानी

Tue, 06 Aug 2024 09:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 06 Aug 2024 09:52 AM IST
विज्ञापन
Rakesh of Balduhak is providing water to the people daily
राकेश शर्मा टैंकर से लोगों को निशुल्क पानी वितरित करते हुए। संवाद।
हमीरपुर। तपती धूप में पेशे से रसोइए राकेश शर्मा ने शीतल जल का वितरण कर पुण्य अर्जित करने की अनूठी पहल की है। राकेश शर्मा हर दिन बल्डूहक और रंगस के गांवों में निशुल्क पानी की सेवा दे रहे हैं। अप्रैल से चल रहे इस सेवा अभियान में वह रोजाना शाम को 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक टैंकर से पानी की सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

राकेश शर्मा ने प्रत्येक गांव के एक व्यक्ति को मुखिया बनाकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें गांववासियों को पानी के टैंकर की आने की सूचना दी जाती है। ग्रामीण समय पर पहुंचकर टैंकर से पानी भरते हैं। राकेश ने गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए भी मुफ्त में पानी का टैंकर उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन

बुजुर्गों की पानी की बाल्टी या भरा हुआ घड़ा उठाने में असमर्थता के मामले में उनका बेटा बुजुर्गों की मदद करता है। यदि कभी राकेश शर्मा को कहीं जाने की जरूरत पड़ती है, तो उनके ड्राइवर भाई इस काम को निरंतर बनाए रखते हैं, जिससे यह सेवा प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश शर्मा पशु-पक्षियों की सेवा में भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने बाबे दी कुटिया और अन्य जंगलों में तालाबों में पानी भरने की कोशिश की, लेकिन तालाबों की कच्ची सतह के कारण पानी रिस गया और प्रयास सफल नहीं हुआ। राकेश शर्मा ने वन विभाग से इन तालाबों को पक्का करने की मांग की है, ताकि गर्मियों में जब नालों और खड्डों में पानी सूख जाता है तो इन तालाबों में पानी डाला जा सके और पशु-पक्षियों को पानी मिल सके। उन्होंने वन विभाग से यह भी आग्रह किया है कि यदि अनुमति दी जाए तो वह अपने खर्चे पर भी इन तालाबों को पक्का करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed