फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajput Mahasabha will provide membership to 25000 people in Hamirpur.

Hamirpur (Himachal) News: राजपूत महासभा हमीरपुर में 25000 लोगों को दिलाएगी सदस्यता

Mon, 27 Oct 2025 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 27 Oct 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
विनोद पठानिया बने राजपूत महासभा नादौन ब्लॉक के अध्यक्ष
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राजपूत महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर केएस जमवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पदाधिकारियों ने जिलेभर में 25000 लोगों को सदस्यता दिलाने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने कहा कि सभा सरकार को जिलाधीश और अन्य माध्यमों से अपनी मांगों के ज्ञापन भेजेगी ताकि प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों विभागों और आयोगों की ओर से ली जा रही प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस में हो रहे भेदभाव के प्रति अवगत कराया जा सके।

इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में सभा के विस्तार को लेकर ब्लॉक स्तर पर कमेटियों के गठन किया गया। जिलाध्यक्ष ने नादौन ब्लॉक से विनोद पठानिया को अध्यक्ष, सुभाष ठाकुर को महासचिव, महिला विंग की जिला प्रभारी की जिम्मेदारी वीना पठानिया, युवा विंग में पंकज अत्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रणजीत पटियाल को कर्मचारी विंग में जिला संयोजक, विक्रम ठाकुर विक्की को प्रमुख प्रवक्ता के तौर पर नियुक्ति दी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डीएस डटवालिया, सीएस चंदेल, प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रभारी अश्वनी राणा, वित्त सचिव रविंद्र सकलानी, संयुक्त सचिव विनोद डडवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुबीर राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed