फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajiv Gandhi Day-Boarding School is being built in Karha with a cost of Rs 50 crore

Hamirpur (Himachal) News: करहा में 50 करोड़ रुपये से बन रहा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल

Mon, 28 Jul 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 28 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Day-Boarding School is being built in Karha with a cost of Rs 50 crore
करहा में निर्माणाधीन डे बोर्डिंग स्कूल। स्रोत: जागरूक पाठक
पहले चरण में लगभग 9.23 करोड़ रुपये से तैयार की जा रही है प्राइमरी विंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज(हमीरपुर)। प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में से एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के क्रियान्वयन की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के लगभग 15 विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की लागत से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण शुरू हो चुका है।
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के गांव करहा में भी लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में प्राइमरी विंग के निर्माण पर 9.23 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन


102 कनाल भूमि पर बनने वाले इस संस्थान में विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके परिसर में शैक्षणिक सुविधाओं के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के लिए भी आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू के निर्देशानुसार इस स्कूल के प्राइमरी विंग को एक साल के भीतर तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी शैक्षणिक सत्र से करहा और इसके आसपास के अन्य गांवों के आम परिवारों के बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्लासरूम, खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला ग्राउंड, एनसीसी, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी। आम परिवारों के बच्चों को अत्याधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल निःसंदेह एक मील का पत्थर साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed