{"_id":"68c1dc3fd59cf4eb71045e8a","slug":"rainfall-affected-many-routes-of-hrtc-hamirpur-depot-affected-income-reduced-to-half-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-166319-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बरसात की मार.... एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के कई रूट प्रभावित, घटकर आधी रह गई आमदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बरसात की मार.... एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के कई रूट प्रभावित, घटकर आधी रह गई आमदनी
Thu, 11 Sep 2025 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
डिपो को पहले रोजाना 14 लाख रुपये की होती थी आय, अब सात लाख रुपये तक ही सिमटी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भारी बरसात ने एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की आय को भी प्रभावित कर दिया है। बसों का सही से संचालन नहीं होने और कम सवारियों के कारण डिपो की आय में कमी आई है।
जहां डिपो को पहले रोजाना 14 लाख रुपये की आय प्राप्त होती थी, वहीं अब यह आय आधी रह गई है। डिपो को रोजाना सात लाख रुपये की आय हो रही है, वहीं, कभी-कभी यह आंकड़ा छह लाख तक पहुंच जाता है। हालांकि निगम प्रबंधन का दावा है कि धीरे-धीरे रूट बहाल हो रहे हैं। इससे निगम की आय में इजाफा होगा।
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के पास करीब 145 बसें हैं। यह बसें 181 रूटों पर चलती हैं। बरसात के दिनों में कई जगह सड़क धंसने और भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग आवाजाही के लिए बाधित हुए हैं। ऐसे में करीब 36 रूट प्रभावित थे, जो कि अब धीरे-धीरे बहाल हाेने लगे हैं।
विज्ञापन
अभी भी उखली, समताना, खग्गल सहित अन्य कई जगहों पर बसों के रूट ठप पड़े हैं। इस कारण यात्रियों का आवागमन भी काफी प्रभावित हो रहा है। इन सड़क मार्गों पर छोटी गाड़ियां जा रही हैं। वहीं, लोगों को निजी वाहनों का प्रयोग कर सफर करना पड़ रहा है।
बरसात के दिनों में कई रूटों पर निगम की बसें नहीं जा रही हैं। धीरे-धीरे रूट बहाल हो रहे हैं। जल्द ही सभी रूटों पर बसों का संचालन हो जाएगा। हमीरपुर डिपो को रोजाना 14 लाख आय प्राप्त होती थी। अब यह कम होकर लगभग सात लाख तक पहुंच गई है।
-राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो