फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rain wreaked havoc in Hamirpur BJP's Tridev Conference

हमीरपुर भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में बारिश ने जमकर बरपाया कहर

Mon, 20 Jun 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rain wreaked havoc in Hamirpur BJP's Tridev Conference
हमीरपुर में त्रिदेव सम्मेलन में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ टेंट। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पुलिस मैदान हमीरपुर में सोमवार को आयोजित भाजपा संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के त्रिदेव सम्मेलन में इंद्रदेव ने खूब कहर बरपाया। मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के कारण मैदान में लगाए टेंट क्षतिगस्त होकर एक-एक कर जमीन पर गिर पड़े। हालांकि बारिश से चंद मिनट पहले ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर मंच से नीचे उतरे थे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह और खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग जब अपनी-अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे। तो पुलिस मैदान में कार्यकर्ताओं को पंक्ती में बिठाकर प्लेट्स पर चावल डाले थे। जैसे ही प्लेट्स में दालों का वितरण शुरू हुआ तो झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ता भोजन को छोड़ इधर-उधर सिर छुपाने के लिए दौड़ने लगे। जिस टेंट के नीचे वे बैठे थे, उनसे बारिश का पानी टपकना शुरू हो गया। कुछ लोगों ने सिर पर कुर्सियां तो कुछ ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए होर्डिंग सिर पर रख लिए। पूरा पुलिस मैदान बारिश के पानी से लबालब भर गया। मंत्री और विधायक अपनी-अपनी गाड़ी में सवार होकर कार्यक्रम स्थल से चले गए। लेकिन कार्यकर्ता बुरी तरह से भीग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिदेव नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, मंडी के धर्मपुर समेत 17 विधानसभा क्षेत्रों से 6061 बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बूथ लेवल एजेंट तीन उपस्थित थे। पार्टी ने इन त्रिदेवों को ब्रह्मा, विष्णु और महेश नाम दिया है, लेकिन इंद्रदेव के कहर के दौरान यह तीनों त्रिदेव सिर छुपाने के लिए इधर-उधर छोड़े। बारिश के कारण कई कार्यकर्ता भोजन नहीं कर पाए। जबकि पार्टी की ओर से यहां धाम का आयोजन किया गया था। बारिश के कारण बड़ी मात्रा में पका हुआ भोजन बेकार गया। वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था न होने के कारण बाहरी जिलों से व दूरदराज से आए पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों के कपड़े बारिश से भीगने के बाद शरीर से चिपक गए थे।

मंत्री महेंद्र सिंह कार्यक्रम के बीच से उठे
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के शुरुआत में मंच पर उपस्थित रहे। लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री धमेंद्र सिंह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के मंच पर संबोधन से पूर्व ही कार्यक्रम छोड़ कर अपने विधानसभा क्षेत्र चले गए। बताया जा रहा है कि धर्मपुर विस क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिसके चलते महेंद्र सिंह को त्रिदेव सम्मेलन से उठना पड़ा।---

हमीरपुर में त्रिदेव सम्मेलन के बाद बारिश से बचने के लिए होर्डिंग्स सिर पर रखकर घर जाते त्रिदेव।

हमीरपुर में त्रिदेव सम्मेलन के बाद बारिश से बचने के लिए होर्डिंग्स सिर पर रखकर घर जाते त्रिदेव।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed