{"_id":"6897a114ad4adefb340db1e0","slug":"rain-worsened-the-condition-of-bhoranj-roads-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-163470-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बरसात ने बिगाड़ी भोरंज की सड़कों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बरसात ने बिगाड़ी भोरंज की सड़कों की हालत
Sun, 10 Aug 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
बारिश से बिगड़ी भोरंज की सड़कों की हालत। संवाद
जाहू (भोरंज)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज की सड़कें बरसात के मौसम में खस्ताहल हो गई हैं। जगह-जगह भूस्खलन व डंगों के गिरने से सड़कों की सूरत बदल गई है।
बरसात में लोक निर्माण विभाग को अभी तक दस करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। जाहू से हमीरपुर वाया लदरौर भोटा पर जाहू पंचायत के तलाई गांव में भूस्खलन से सड़क का काफी हिस्सा टूट गया है। जाहू बाईपास पर निजी स्कूल के पास स्पीड़ बेक्रर के स्थान पर सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है, यहां पर दो पहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। गड्ढों की वजह से छोटी गाड़ियों के चैंबर भी टूट रहे हैं।
सुलगवान से टाउन भराड़ी तक सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, अन्य सड़कों की स्थिति भी खस्ताहाल हो गई। पंचायत प्रतिनिधियों में अमनदीप, वीरेंद्र महलवाल, विजय कुमार, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, अंकुश सैनी, विनोद कुमार, पूर्व उपप्रधान कड़ोहता वीरेंद्र डोगरा व अन्य ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़कों की स्थिति को सुधारा जाए।
लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज ने बताया कि बरसात के मौसम में विभाग को करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। अधिकतर नुकसान भूस्खलन से डंगों के गिरने से हुआ है। बरसात के बाद सड़कों की खराब दशा में सुधार किया जाएगा।