{"_id":"66d07e2239a7796fac0a2b40","slug":"rain-stopped-under-14-boys-district-level-sports-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-134645-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारिश ने रोकी अंडर-14 लड़कों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारिश ने रोकी अंडर-14 लड़कों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
मुंडखर खेल मैदान में बारिश होने के कारण नहीं हुईं खेल प्रतियोगिताएंं। संवाद
नादौन और सुजानपुर ब्लॉक का वाॅलीबाल मैच बारिश से बाधित
बिझड़ी के खिलाड़ियों ने टौणी देवी ब्लॉक को 2-1 के अंतर से किया पराजित
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (नादौन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में चल रही अंडर-14 वर्ग में लड़कों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता तीसरे दिन बारिश के कारण बाधित रही। वीरवार को दिन भर केवल एक ही वाॅलीबाल का मुकाबला हुआ। इसमें बिझड़ ब्लॉक के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए टौणी देवी ब्लॉक को 2-1 से पराजित करके लीग मैच को जीता। जबकि, नादौन और सजानपुर ब्लॉक का दूसरा मुकाबला बारिश के कारण बाधित होकर बिना हार-जीत से खत्म हो गया।
दिनभर हुई बारिश की वजह से कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, हैंडबाल, हॉकी और अन्य खेलों की कोई भी प्रतियोगिताएं नहीं हो पाईं। बारिश के कारण खिलाड़ी दिनभर कमरों में दुबके रहे और खाना-खाने के लिए भी आने-जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। 31 अगस्त तक चलने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर, सुजानपुर, नादौन, बिझड़, टौणी देवी व भोरंज ब्लॉक के करीब 440 खिलाड़ी मेजर व माइनर खेलों में भाग ले रहे हैं। भोरंज ब्लॉक के समन्वयक अशोक शर्मा ने कहा कि बारिश की वजह से खेल मैदान में पानी भरने से खेलकूद प्रतियोगिताएं नहीं हो पाई हैं।